वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
ईरान में दंड के विकृत प्रावधानों पर चिंता
18/01/2008

President Bush says many of the goals have been achieved
President Bush
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ईरान की सरकार से पत्थर मारने के दंड के चलन को खत्म करने की अपील की है । ईरानी कानून के अनुसार, बेवफाई करने वाले शादी-शुदा लोगों को दंड के रूप में पत्थर मारने का प्रावधान है । ईरानी सरकार का दावा है कि इस प्रथा को बंद कर दिया गया है । लेकिन सही बात यह है कि हाल के वर्षों में अनेकों लोगों की जान पत्थर मार-मार कर ले ली गई है । एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, ईरान में अभी 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को पत्थर मार कर मौत की सजा मिली हुई है ।

ईरानी अधिकारियों द्वारा पत्थर मारने की सजा ही एकमात्र दिल दहलाने वाली सजा नहीं है । इस महीने के शुरू में दक्षिण-पूर्व ईरान के सिस्तान वा बलूचिस्तान में अधिकारियों ने डकैती के आरोप में पांच लोगों के हाथ और पांव काट दिये । इस प्रांत में जातीय बलूची अल्पसंख्यकों की बहुलता है । ईरानी सरकार द्वारा धार्मिक और जातीय भेदभाव किये जाने की शिकायतों के बीच इस प्रांत में असंतोष बढ़ता जा रहा है ।

ईरान की नोबेल पुरस्कार विजेता एवं मानवाधिकार वकील शिरीन इबादी ने सिस्तान वा बलूचिस्तान में हाथ-पांव काटे जाने की घटना का विरोध किया । सेंटर फॉर दी डिफेंस ऑफ ह्यूमन राइट्स की तरफ से जारी एक लिखित बयान में कहा गया है कि दुर्भाग्य से ईरान में मानवाधिकार के हनन का कुछ क्षेत्रों में न सिर्फ दायरा बढ़ा है, बल्कि इनमें नए आयाम भी जुड़ गए हैं । सुश्री इबादी इस संगठन की प्रमुख हैं । उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा- हम अपनी दंड संहिता में शामिल इस तरह के दंडों का लगातार विरोध करते रहे हैं, लेकिन सरकार हमारे विरोधों पर कोई ध्यान नहीं दे रही ।

अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा है कि मध्य-पूर्व पर हिंसक उग्रवाद का खतरा मंडरा रहा है । ये उग्रवादी नहीं चाहते कि लोग अपना भविष्य खुद तय करें । उन्होंने कहा कि इन उग्रवादियों को ईरान में बैठी सरकार से शह मिल रहा है । हाल के एक भाषण में उन्होंने ईरानी जनता से सीधा संवाद स्थापित किया । उन्होंने कहा-

“आपको एक ऐसी सरकार के शासन में जीने का अधिकार है, जो आपकी इच्छाओं को सुने । हम तेहरान के शासन से आपकी इच्छा का सम्मान करने और आपके प्रति उत्तरदायी होने की अपील करते हैं ।”

उन्होंने कहा- वह दिन जरूर आएगा, जब ईरान की जनता को एक ऐसी सरकार मिलेगी, जो आजादी और न्याय को अपनाएगी और जब वह दिन आएगा, तो आपको अमेरिका से बेहतर और कोई दोस्त नहीं मिलेगा ।