वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
उग्रवाद के पीछे ईरान शासन की ताकत काम कर रही है-
04/02/2008

President Bush delivers the State of the Union address, 28 Jan 2008
President Bush delivers the State of the Union address, 28 Jan 2008
राष्ट्र की स्थिति बयान करने वाले अपने भाषण में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि अमेरिका मध्य-पूर्व में उग्रवाद की ताकतों के खिलाफ खड़ा है । इराक में लोगों को आजादी और अपना भविष्य बनाने की छूट देने के खिलाफ जो हिंसक कोशिशें हो रही हैं, उन्हें इराक, लेबनान और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में देखा जा सकता है । पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी ऐसा ही है ।

श्री बुश ने कहा- लेकिन उन ताकतों को तेहरान के शासन से भी प्रोत्साहन मिल रहा है ।

“ईरान के प्रशासक अपने अच्छे एवं प्रतिभाशाली लोगों का दमन कर रहे हैं । मध्य-पूर्व में जहां कहीं भी स्वतंत्रता का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसा लगता है कि ईरानी शासन वहां इसका विरोध करने पहुंच जाता है । ईरान, इराक के लड़ाकू समूहों को पैसे एवं प्रशिक्षण से मदद कर रहा है । लेबनान में हिज़्बुल्ला आतंकवादियों को मदद कर रहा है और होली लैंड में शांति की कोशिशों को कमजोर करने की हमास की कोशिशों का साथ दे रहा है ।”

उन्होंने कहा- तेहरान अधिक दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसलें भी विकसित कर रहा है और वह यूरेनियम संवर्धन की क्षमता को विकसित करने की दिशा में भी प्रयासरत है । इसका प्रयोग परमाणु हथियार बनाने के काम में हो सकता  है । श्री बुश ने सीधे ईरानी जनता को भी संबोधित किया । उन्होंने कहा-

“हमारा आपसे कोई झगड़ा नहीं है । हम आपकी परंपराओं और आपके इतिहास की कद्र करते हैं । हमें उस दिन का इंतजार है, जब आपको आपकी आजादी मिलेगी ।”

राष्ट्रपति बुश ने ईरान सरकार से यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को बंद करने और दुनिया के देशों के समुदाय में फिर से शामिल होने की अपील की । उन्होंने कहा-

“आप अपनी परमाणु आकाक्षाओं और पूर्व में किये गए कामों के बारे में स्पष्ट रूप से बतायें, अपने देश में दमन और विदेशी आतंकवादियों को मदद देना बंद करें ।”

उन्होंने कहा- सबसे बड़ी बात यह समझ लें कि अमेरिका उन सब का सामना करेगा, जिनसे हमारे सैनिकों को खतरा है । हम अपने सहयोगी देशों के साथ खड़े रहेंगे और फारस की खाड़ी में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे ।