वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
श्रीलंका अवैध मानव व्यापार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है
11/02/2008

150_child_trafficking
_child_trafficking
अमेरिका का अनुमान है कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार 6 लाख से लेकर 8 लाख इंसानों का अवैध व्यापार होता है । इनमें 80 प्रतिशत महिलाएं और लड़कियां होती हैं ।

श्रीलंका के विदेश रोजगार ब्यूरो के अनुसार, करीब 10 लाख श्रीलंकाई विदेश में काम करते हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत महिलाएं होती हैं । इनमें से 54 प्रतिशत घरेलू कर्मचारियों की तरह काम करती हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार होने का खतरा रहता है, जैसा कि अक्सर उन बच्चों के साथ होता है, जिन्हें वे पीछे श्रीलंका में छोड़ जाती हैं । श्रीलंका में कर्मचारियों द्वारा भेजा जाने वाला पैसा विदेशी मुद्रा का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है । श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट ब्लेक ने कहा, "हमारी चिंता विदेश में रोजगार के अवसर कम करने की नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने में मदद करने की है कि कर्मचारियों को ऐसी स्थितियों में न रखा जाए, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार हो और उनका शोषण हो ।"

श्री ब्लेक ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार ने मानव के अवैध व्यापार से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं । उसने राष्ट्र संघ के मानदंडों के अनुरूप अवैध व्यापार को अपराध करार देने के लिए अपनी दंड संहिता में संशोधन किया है । उसने महिलाओं और बच्चों को वेश्यावृत्ति के लिए ले जाने के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संधि की पुष्टि की है । उसने कतर और संयुक्त अरब अमीरात के साथ कर्मचारियों के अधिकारों पर समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं और उसने हिंसा की शिकार महिलाओं, जिनमें विदेश में रोजगार के दौरान प्रताड़ित की गई महिलाएं भी शामिल हैं, के लिए कालूतारा में एक आश्रय गृह खोला है ।

राजदूत ब्लेक ने यह भी कहा, "अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि श्रीलंका की सरकार अवैध व्यापार को खत्म करने के लिए मानदंडों का पालन करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी बहुत काम किया जाना बाकी है ।" श्री ब्लेक ने कहा कि श्रीलंका उल्लेखनीय प्रगति कर सके, इससे पहले उसे कानून लागू करने वाले बेहतर प्रशिक्षित पेशेवरों का नेटवर्क बनाने, ऐसे आधार बनाने की आवश्यकता है, जिसके तहत अवैध व्यापार के लिए प्रोत्साहन देने वालों की पहचान की जा सके और उन्हें दंड दिया जा सके । अमेरिका श्रीलंका के कानून लागू करने वाले 500 अधिकरियों और सरकारी अधिकारियों को अवैध व्यापार को रोकने के तरीकों में प्रशिक्षण देने के लिए मदद कर रहा है ।

श्री ब्लेक ने श्रीलंका में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों के प्रयासों की सराहना की । श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट ब्लेक ने कहा कि साथ मिलकर हम मानव के अवैध व्यापार का मुकाबला कर सकते हैं और श्रीलंका की सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए विकास और प्रवास के लाभ उठा सकते हैं ।