वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
अल-कायदा के शिकार बच्चे
18/02/2008

'Ezra' tells the story of child soldiers in Africa through the fictional tale of one boy kidnapped by rebels
'Ezra' tells the story of child soldiers
इराक के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, मेजर जनरल मोहम्मद अल-अस्करी ने कहा है कि अल-कायदा के आतंकवादी 8 साल के छोटे बच्चों को आत्मघाती बमधारकों की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं । उन्होंने कहा, "अल-कायदा इन बच्चों की भर्ती करने और इराकियों को मारने के लिए उन्हें बम बनाने के बारे में शान बघार रहा है ।" एक दुभाषिये के माध्यम से बोलते हुए जनरल अस्करी ने कहा कि अल-कायदा बच्चों को कई तरह से पीड़ित कर रहा है ।

"जैसा कि आप जानते हैं, इसके अभियानों में बच्चों को अगवा करना और उनके बदले फिरौती मांगना शामिल हैं । अपने अभियानों के लिए पैसा जुटाने के लिए वे जिन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से यह एक है ।"

अमेरिकी रियर एडमिरल ग्रेगरी स्मिथ, जो इराक में बहुराष्ट्रीय फौज के प्रवक्ता हैं, के साथ संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में जनरल अस्करी ने इराकी सुरक्षा बलों द्वारा एक 11-वर्षीय लड़के को छुड़ाने का वीडियो टेप दिखाया ।

"उसका पिता एक सीधा-सादा आदमी है, जो मैकेनिक का काम करता है । उसका अपहरण किया गया था और अपराधी 1 लाख डॉलर चाहते थे । अगर वे पैसा नहीं देते तो बच्चे का सिर काट दिया जाता ।"

एडमिरल स्मिथ ने कहा कि गठबंधन फौजों ने अल-कायदा द्वारा छोटे लड़कों को आतंकवादियों का प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किये जाने वीडियो टेप पकड़े हैं ।

वीडियो में दिखाया गया है कि लगभग 20 लड़कों को, जिनमें से ज्यादातर 11 साल से कम उम्र के हैं, अपहरण और हत्याएं करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इन लड़कों को पिस्तौलें, मशीनगनें और रॉकेट चालित ग्रेनेड लॉन्चर जैसे हथियार दिये जाते थे । वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि वे लड़के कत्लेआम को बढ़ावा देने वाले बयान दे रहे हैं और अल-कायदा के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा कर रहे हैं ।"

एडमिरल स्मिथ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने पहली बार ऐसी सामग्री देखी है, पर अब तक जो हमें मिली है, उसमें इसका आकार और सामग्री सबसे ज्यादा उल्लेखनीय और परेशान करने वाली है । उन्होंने कहा कि अल-कायदा बच्चों को भर्ती करने की लगातार कोशिश कर रहा है ।

"अल-कायदा अक्सर बच्चों को मुजाहिद्दीन की नई पीढ़ी कहता है । हमने अल-कायदा के स्कूलों में जाने, प्रोपेगेंडा करने, बच्चों तथा उनके अध्यापकों को आतंकित करने के प्रमाण भी देखे हैं । हम यह भी जानते हैं कि लगभग 5,000 इंटरनेट वेबसाइट अल-कायदा से जुड़ी हैं या अल-कायदा के जिहाद की समर्थक हैं और अक्सर अपनी चरमपंथी विचारधारा से युवा लोगों और बच्चों को प्रभावित करने की कोशिश करती हैं ।"

अमेरिका के रियर एडमिरल ग्रेगरी स्मिथ, जो इराक में बहुराष्ट्रीय फौज के प्रवक्ता हैं, ने कहा कि अल-कायदा 15 साल के लड़कों और मानसिक रूप से विकलांग महिलाओं को आत्मघाती मिशन पर भेजता है, कार बम बनाता है और बच्चों को यह सिखाने की कोशिश कर रहा है कि हत्या कैसे की जाती है । उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय फौज इस देश को चरमपंथ और आतंकवाद से छुटकारा दिलाने के लिए इराकी लोगों के साथ खड़ी है ।