वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
अफगानिस्तान को मदद देने के लिए अनुरोध

11/03/2008

उप विदेश मंत्री जॉन निग्रोपोंटे ने कहा है कि ईरान और अफगानिस्तान में अमेरिका और सहयोगी फौजें सक्रिय युद्ध लड़ रही हैं, जिन्हें हमारे विरोधी, उदाहरण के लिए, पाकिस्तान और वृहत्तर मध्य-पूर्व में फैलाना चाहते हैं । अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विनियोजन समिति की बैठक में श्री निग्रोपोंटे ने "उन संघर्षों और संकटों का मुकाबला करने के लिए, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय मूल्यों के लिए खतरनाक हैं", अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की ।

 

उप विदेश मंत्री निग्रोपोंटे ने कहा कि अफगानिस्तान को अमेरिकी समर्थन जारी रखना आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय लड़ाई के लिए महत्वपूर्ण है ।

 

"अमेरिका के लिए अफगानिस्तान विदेश नीति की उच्च प्राथमिकता है, जो हमारी 83.9 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने के अनुरोध से परिलक्षित होती है । हमारी विद्रोह-विरोधी रणनीति इस विश्वास पर टिकी है कि माहौल बदलने से- अफगानिस्तान में प्रशासन, यातायात और व्यावसायिक तंत्र को सुधारने में मदद करने से- हम लोगों और शत्रुओं के बीच दरार डाल सकते हैं और इसके साथ ही लोगों को उनकी सरकार से फिर से जोड़ सकते हैं ।"

 

श्री निग्रोपोंटे ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान को सुरक्षित बनाने का अर्थ है, पाकिस्तान को हिंसक चरमपंथियों के खिलाफ उसकी लड़ाई के लिए समर्थन देना ।

 

"पाकिस्तान में जिन चुनौतियों का हम सामना कर रहे हैं, उन्हें हम अफगानिस्तान की स्थिति से अलग नहीं कर सकते । दोनों देशों के बीच सुगम सीमा होने से चरमपंथियों को दोनों देशों में हिंसा और अस्थिरता बढ़ाने का भरपूर अवसर मिलता है । हमारे 6 करोड़ डॉलर के अनुरोध से पाकिस्तान के संघशासित कबीलाई क्षेत्रों में प्रशासन की तात्कालिक जरूरतों, रोजगार पैदा करने, पुनर्निर्माण अवसर क्षेत्र और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पैसा देने की जरूरतें पूरी होंगी । इन परियोजनाओं से अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर चरमपंथ के बुनियादी कारणों से निपटा जाएगा

 

अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा, "अफगानिस्तान ने उन शत्रुओं का पता लगा लिया है, जिन्होंने 25 वर्ष से ज्यादा समय चले गृह युद्ध के बाद एक दशक से ज्यादा की अवधि में इस देश को बर्बाद कर दिया । उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का पुनर्निर्माण करने में समय और मेहनत लगेगी । अमेरिका अपनी भूमिका निभाएगा ।"

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार