अमरीका ने एक प्रमुख अल काएदा सदस्य को गुआंतानामो बे में स्थानांतरित किया
14/03/2008
अमरीकी प्रतिरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अमरीकी केंद्रीय खुफिया संस्था यानि सी आई ए ने अल काएदा के एक प्रमुख सदस्य को,जिसके ओसामा बिन लादिन के साथ निकट के सम्बन्ध रहे हैं,सैनिक कारावास गुआंतानामो बे में स्थानांतरित कर दिया है. अमरीकी प्रतिरक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि मुहम्मद रहीम नामक इस व्यक्ति ने अफगानिस्तान में तोरा बोरा कि गुफाओं को बनने में सहायता की थी जिनका इस्तेमाल बिन लादिन ने २००१ में तब छिपने के लिए किया था जब अमरीका के नेतृत्व वाले सैनिकों ने वहाँ तालिबान सरकार को उखाड़ फेंका था.पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि रहीम ने अफगानिस्तान में गठबंधन सैनिकों पर हमले करने की एक योजना के लिए रसायन हासिल करने का प्रयास भी किया था.