वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

बुश ने ईरान से यूरेनियम संवर्धन बंद करने के लिए कहा

20/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

राष्ट्रपति बुश ने कहा है कि ईरान को नागरिक परमाणु ऊर्जा हासिल करने का अधिकार है, लेकिन तभी तक जब तक कि उसके रियेक्टरों को बाहरी स्रोतों से ईंधन मुहैया कराया जाए । श्री बुश ने कहा कि वह ईरान सरकार के केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा बनाने के दावे पर विश्वास नहीं करते । श्री बुश ने मंगलवार को वी.ओ.ए की फारसी समाचार सेवा के साथ इंटरव्यू में यह टिप्पणी की ।

 

ईरान का कहना है कि उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण कार्यों के लिए है, परंतु अमेरिका और अन्य देशों का कहना है कि ईरान परमाणु शक्ति बनना चाहता है । राष्ट्रपति बुश ने वी.ओ.ए की फारसी समाचार सेवा, पीएनएन से कहा कि इसका हल है  

 

उन्होंने कहा कि मैं नागरिक परमाणु ऊर्जा में विश्वास करता हूं । ईरान एक संप्रभु देश है और उसके पास यह होनी चाहिए । समस्या यह है कि हम सरकार पर भरोसा नहीं करते, क्योंकि वे अपने रियेक्टर के लिए ईंधन संवर्धन करने के बारे में जानकारी नहीं देते । इसलिए रूस की ठेके के आधार पर और निरंतर आधार पर ईंधन मुहैया कराने की पेशकश से यह समस्या हल हो सकती है ।

 

ईरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन बंद करने से इन्कार करने पर जारी गतिरोध के कारण इस महीने के शुरू में राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद ने ईरान पर तीसरे प्रकार के प्रतिबंध लगा दिये थे । नवीनतम प्रतिबंधों के तहत ईरान के वित्तीय संस्थानों पर निगरानी कड़ी कर दी जाएगी और परमाणु कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों या कंपनियों की संपत्तियां सील कर दी जाएंगी ।

 

वी.ओ.ए को दिये इंटरव्यू में श्री बुश ने ईरान को अलग-थलग करने वाली नीतियों पर चलने के लिए ईरान के नेतृत्व को दोषी ठहराया । उन्होंने कहा कि ईरानी नेताओं ने यूरेनियम संवर्धित करने की अपनी इच्छा से एक महान देश को अलग-थलग कर दिया है । इसका रास्ता है । ईरानी नेता जानते हैं कि इसका उपाय है और वह है संवर्धन इस तरह रोकना कि उसकी पुष्टि की जा सके । तब ईरान के राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के देशों से नए संबंध बन सकते हैं ।

 

पिछले हफ्ते संसदीय चुनावों में मतदान होने के बाद ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने फिर से राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद की आलोचना करते हुए कहा था कि पश्चिमी देश उनके देश को नहीं समझते ।

 

ईरान ने कहा है कि वह सुरक्षा परिषद के साथ नहीं, बल्कि केवल राष्ट्र संघ की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग करेगा । परंतु आईएईए ने भी तेहरान के इरादों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और हाल ही में आई खुफिया रिपोर्टों उल्लेख किया है, जिनसे संकेत मिला है कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने के बारे में चोरी-छिपे अनुसंधान किया था ।

 

श्री बुश ने वी.ओ.ए को दिये इंटरव्यू के दौरान बार-बार ईरान सरकार और ईरान की जनता के बीच अंतर को स्पष्ट किया । उन्होंने सुधारवादियों के लिए समर्थन जताया और सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी समस्याओं के लिए अमेरिका को दोषी ठहराती है और लोगों की जरूरतें पूरी करने में असफल रही है ।

 

तेल सम्पन्न ईरान, जो मुद्रास्फिति और अन्य आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, नव वर्ष नोरोज़ की पारंपरिक शुरुआत कर रहा है । वी.ओ.ए को इंटरव्यू देते हुए राष्ट्रपति बुश ने इन समारोहों के उपलक्ष्य में विशेष संदेश दिया । उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोग ईरान के लोगों का सम्मान करते हैं । हम ईरान की परंपराओं, ईरान के महान इतिहास का सम्मान करते हैं । हमारे मतभेद सरकार के साथ हैं, लेकिन हम जनता का सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि लोग स्वतंत्र समाज में रहें ।

 

ईरानी इस अवसर पर छुट्टी मना रहे हैं । कुछ ईरानियों ने पश्चिमी संवाददाताओं से कहा कि उन्हें आशा है कि नया साल देश में बड़े आर्थिक सुधार लाएगा ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में समर्थन के लिए रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की
राष्ट्रपति बुश ने मनमोहन सिंह से बात की,  परमाणु समझौते में शीघ्र प्रगति की आशा व्यक्त की
विदेश मंत्री राइस ने पाकिस्तान से सीमा के पास उग्रवादियों पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया
नेपाली अधिकारियों ने 100 से ज्यादा तिब्बती प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया
अफगानिस्तान में नाटो फौजों ने 40 से ज्यादा उग्रवादियों को मारा
फ्रांस के राष्ट्रपति निकलस सरकोजी और बराक ओबामा के बीच पेरिस में बैठक
सीनेटर ओबामा फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सर्कोज़ी से बातचीत करने के लिए पेरिस पहुंच गए हैं ।
सीनेटर ओबामा- यूरोप यात्रा का लक्ष्य अटलांटिक पार एकता बहाल करना
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करने के लिए कहा
अमरीका पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों से जुडी आर्थिक सहायता से युद्धक विमानों को सुधारने की अनुमति देगा
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्मा की आलोचना की
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी रखने की मांग की
आइये मिल कर सोचें: