वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इराकी प्रधानमंत्री ने बसरा के उग्रवादियों को हथियार डालने के लिए 72 घंटे का समय दिया

26/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल-मलीकी ने दक्षिणी शहर बसरा में सरकारी फौजों से लड़ रहे शिया उग्रवादियों को तीन दिन के भीतर अपने हथियार डालने या इसके परिणाम भुगतने के लिए कहा है ।

 

श्री मलीकी ने बुधवार को बसरा से यह अल्टीमेटम जारी किया, जहां वह शिया उग्रवादियों के खिलाफ मंगलवार को शुरू किये गए एक बड़े सैन्य अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं ।

 

इराकी अधिकारियों ने बताया कि शहर में दो दिनों की भीषण लड़ाई में कम-से-कम 40 लोग मारे गए हैं और कम-से-कम 200 घायल हो गए हैं ।

 

उधर अधिकारियों ने कहा है कि आज बगदाद के सद्र सिटी इलाके में फिर से लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें कम-से-कम 14 लोग मारे गए और कम-से-कम 100 घायल हो गए ।

 

वॉशिंगटन में राष्ट्रपति बुश अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में आज उच्च सलाहकारों के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे, जिसमें यह विचार-विमर्श किया जाएगा कि इराक में सैनिकों की संख्या कम करना जारी रखा जाए या कुछ देर ठहर कर यह देखा जाए कि इराक की सुरक्षा में हाल ही में हुए लाभ बरकरार रहते हैं या नहीं ।

 

इन संघर्षों से 7 महीने से जारी संघर्ष विराम के भंग होने का खतरा है, जिसे शिया धार्मिक नेता सद्र ने पिछले साल लागू किया था ।

 

उधर इराक में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि आज बगदाद के अति सुरक्षित ग्रीन ज़ोन में रॉकेट या मोर्टार गिरे, जिनसे 3 अमेरिकी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 

उत्तरी शहर टिकरित में अमेरिकी और इराकी फौजों ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों और इराक में अल-कायदा के संदिग्ध उग्रवादियों के बीच हुई लड़ाई में एक न्यायाधीश सहित कम-से-कम 5 इराकी नागरिक मारे गए ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पुतिन मुखर आलोचना के बीच रूसी प्रधानमंत्री बने
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
चीनी धावक ओलंपिक मशाल हिमालय की चोटी पर ले गए
भारत ने अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण किया
बर्मा में समुद्री तूफान से मरने वालों की संख्या 22,000 से अधिक, सहायता प्रयासों में बाधा
अमरीका द्वारा बर्मा को सहायता में वृद्धि, भारत की सहायता रवाना
अमरीका की प्रथम महिला द्वारा बर्मा की सरकार से अंतर्राष्ट्रीय सहायता स्वीकार करने का आग्रह
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान में आतंकवादियों के सुरक्षित गढ़ों की चुनौती बरकरार
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार