वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
पेंटागन ने इराकी संघर्ष को अच्छा संकेत कहा, विश्लेषक इससे सहमत नहीं

27/03/2008

Smoke rises during clashes between the Mahdi Army and government forces in Basra, Iraq, 26 Mar 2008
(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

पेंटागन ने कहा है कि बसरा में सरकारी फौजों और शिया लड़ाकों के बीच लड़ाई एक अच्छा संकेत है, क्योंकि इससे इराकी सरकार के संकल्प और अपनी समस्याओं का सामना करने की उसकी नई क्षमता का पता चलता है । कुछ विश्लेषकों का इससे बिलकुल अलग विचार है और कुछ अन्य का कहना है कि अभी यह फैसला करने के लिए बहुत जल्दी है कि लड़ाई का इराक की समूची सुरक्षा स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा या नकारात्मक ।

 

बसरा में लड़ाई और बगदाद के ग्रीन ज़ोन पर मेहदी सेना के सदस्यों द्वारा किये गए रॉकेट हमलों के बारे में कुछ विश्लेषकों का मानना है कि लड़ाकों के शक्तिशाली नेता मुक्तदा अल-सद्र द्वारा किया गया एकतरफा संघर्ष विराम भंग हो रहा है । इन विश्लेषकों में श्री इलान गोल्डनबर्ग शामिल हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा नेटवर्क के नीति निदेशक हैं और बुश प्रशासन की इराक नीति की अक्सर आलोचना करते हैं ।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह भंग हो रहा है । अगर यह सचमुच भंग हो रहा है और अस्थायी झटका नहीं है तो हिंसा में बहुत अधिक वृद्धि हो सकती है ।

 

परंतु पेंटागन का यह विचार नहीं है । प्रेस सचिव जियॉफ मोरेल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस चरण में, जबकि इस अभियान के कुछ ही दिन हुए हैं, कोई यहां खड़ा होकर यह कह सकता है कि पिछले कुछ महीनों में हमें जो फायदे हुए हैं, वे संकट में हैं  

 

श्री मोरेल ने कहा कि वास्तव में बगदाद सरकार का मेहदी सेना के चरमपंथी तत्वों से लोहा लेने का फैसला अच्छा संकेत है । उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री यानी सरकार चरमपंथियों और अपराधियों से लड़ने के लिए तैयार और सक्षम है । कुछ महीने पहले उनमें यह क्षमता नहीं थी । इसके अतिरिक्त, एक शिया प्रभुत्व वाली सरकार ही शिया चरमपंथियों का पीछा कर रही है और यह महत्वपूर्ण है ।

 

उन्होंने कहा कि यह पिछले साल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाने की सफलता का संकेत है, जिससे इराकी सरकार और सुरक्षा फौजों को विकसित होने का समय मिला । उन्होंने कहा कि इराक में मेहदी सेना के हमले और बगदाद के ग्रीन ज़ोन में घातक रॉकेट हमले बसरा में इराकी सरकार की सफलता की प्रतिक्रिया में छिटपुट घटनाएं हैं । श्री मोरेल ने आशा जताई कि सरकार की कार्रवाई से इराकी शियाओं को चरमपंथियों को ठुकराने का प्रोत्साहन मिलेगा, जैसा कि बहुत से इराकी सुन्नियों ने किया है ।

 

श्री गोल्डनबर्ग इस स्थिति को बिलकुल अलग तरह से देखते हैं । उन्होंने कहा कि यह देश में, कम-से-कम दक्षिणी शिया क्षेत्र में दो सबसे ताकतवर गुटों के बीच सत्ता संघर्ष है । इसे अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह बगदाद, कुट और नजफ जैसे शहरों में फैल रहा है । इससे शिया गृह युद्ध भड़कने की पूरी संभावना है ।

 

ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन के विश्लेषक माइकेल ओ हानलोन ने बसरा की लड़ाई का सकारात्मक या नकारात्मक अर्थ निकालने में जल्दबाजी न करने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि अभी हर कोई अनुमान लगा रहा है । इस समय कुछ कहना समय से पूर्व विश्लेषण करना होगा ।

 

उन्होंने पेंटागन की इस राय का समर्थन किया कि बसरा अभियान प्रभावित करने वाला है और कहा कि वह इससे प्रोत्साहित हैं । उन्होंने कहा कि बसरा में अपराधियों और चरमपंथियों को दबाना जरूरी था । परंतु वह यह नहीं कह सकते कि यह सही समय पर सही अभियान है ।

 

विश्लेषकों का कहना है कि स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि इराक सरकार से लड़ रहे कुछ तत्व मेहदी सेना के वे लड़ाके लगते हैं, जिन्होंने अपने नेता के संघर्ष विराम करने के आह्वान को ठुकरा दिया है । इसलिए यह समझना मुश्किल है कि गुट के जो अन्य सदस्य संघर्ष विराम का समर्थन करते हैं, वे इन लोगों की मदद करने के लिए खड़े होंगे या नहीं ।

 

मंगलवार को बगदाद में एक न्यूज़ ब्रीफिंग में अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने मेहदी सेना के सदस्यों को फिर से भड़की हिंसा में शामिल न होने के लिए मनाने का प्रयास किया । मेजर जनरल केविन बर्गनर ने कहा कि बसरा अभियान का लक्ष्य मेहदी सेना नहीं, बल्कि अपराधी हैं और वे लोग हैं, जो ग्रीन ज़ोन पर हमले करके अपने नेता के संघर्ष विराम के वायदे का अपमान कर रहे हैं ।

 

उन्होंने पिछले कुछ दिनों को कठिन और चुनौतियों से भरपूर बताया । वॉशिंगटन में विश्लेषक इराक में इस हफ्ते हो रही लड़ाई के पहलुओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को अस्पष्ट और भ्रमित करने वाली बता रहे हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पुतिन मुखर आलोचना के बीच रूसी प्रधानमंत्री बने
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
चीनी धावक ओलंपिक मशाल हिमालय की चोटी पर ले गए
भारत ने अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण किया
बर्मा में समुद्री तूफान से मरने वालों की संख्या 22,000 से अधिक, सहायता प्रयासों में बाधा
अमरीका द्वारा बर्मा को सहायता में वृद्धि, भारत की सहायता रवाना
अमरीका की प्रथम महिला द्वारा बर्मा की सरकार से अंतर्राष्ट्रीय सहायता स्वीकार करने का आग्रह
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान में आतंकवादियों के सुरक्षित गढ़ों की चुनौती बरकरार
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार