वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
प्रतिबंधित सिमी उग्रवादी गुट के 13 नेता गिरफ्तार

27/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

मध्य प्रदेश की पुलिस ने कल रात इंदौर में और उसके आसपास तथा निकटवर्ती धार जिले में छापे मार कर प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया, सिमी उग्रवादी गुट के 13 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया । इनमें से एक की कर्नाटक और मुंबई पुलिस को आतंकवादी गतिविधियों के सिलसिले में तलाश थी । इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गए ।

 

सिमी के गिरफ्तार किये गए प्रमुख नेताओं में शिबली पीडीकाल अब्दुल भी है, जिसकी मुंबई पुलिस को जुलाई, 2006 में मुंबई की रेलों में हुए सिलसिलेवार बम-विस्फोटों के मामले में तलाश थी । इसके अलावा, सिमी का पूर्व अध्यक्ष सफदर नागोरी और आंध्रप्रदेश में संगठन के अभियानों का अध्यक्ष और उसका भाई कमरुद्दीन नागोरी तथा कर्नाटक का हाफिज़ भी पकड़ा गया ।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां काफी समय से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सका ।

 

शिबली का पकड़ा जाना सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वह कथित तौर पर उस गुट में शामिल था, जिसने मुंबई में 11 जुलाई, 2006 को हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के पहले उज्जैन में बैठक की थी । उन विस्फोटों में 180 से ज्यादा लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे ।

 

पुलिस को उनके पास से हथियार, पैसा और कुछ दस्तावेज मिले । कुछ सदस्यों को धार जिले के पीतमपुर इलाके से पकड़ा गया, जो सेना के एक अड्डे से कुछ ही किमी दूर है  

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भोपाल में इस अभियान को पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से हथियार और कम्प्यूटर बरामद हुए हैं । सिमी की राज्य में अपने संगठन का विस्तार करने की योजनाएं थीं, जिनकी जांच की जा रही है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
बर्मा पर तूफान पीड़ितों की मदद करने का दबाव बढ़ा
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
चीनी धावक ओलंपिक मशाल हिमालय की चोटी पर ले गए
भारत ने अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण किया
बर्मा में समुद्री तूफान से मरने वालों की संख्या 22,000 से अधिक, सहायता प्रयासों में बाधा
अमरीका द्वारा बर्मा को सहायता में वृद्धि, भारत की सहायता रवाना
अमरीका की प्रथम महिला द्वारा बर्मा की सरकार से अंतर्राष्ट्रीय सहायता स्वीकार करने का आग्रह
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान में आतंकवादियों के सुरक्षित गढ़ों की चुनौती बरकरार
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार