वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
बुश को इराक के बारे में स्पष्ट सैन्य जानकारी दी गई

27/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

राष्ट्रपति बुश को नवीनतम जानकारी दी गई है, जिससे वह इराक में भविष्य में अमेरिकी सैनिकों के स्तर के बारे में फैसला कर सकते हैं । वी.ओ.ए की व्हाइट हाउस संवाददाता पाउला वोल्फसन ने खबर दी है कि बुधवार को उन्होंने पेंटागन में अमेरिका के सबसे उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की ।

 

राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्रालय में चारों सेनाओं के अध्यक्षों के साथ करीब 90 मिनट बताए । देश के सर्वोच्च अधिकारी, एडमिरल माइकेल मूलेन और रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने भी बैठक में भाग लिया ।

 

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने बताया कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इराक युद्ध के अलावा भी कई मुद्दों पर बातचीत की । जियॉफ मोरेल का कहना है कि यह चर्चा स्पष्ट थी और इस पर सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श किया गया ।

 

श्री मोरेल ने कहा कि इस बैठक से राष्ट्रपति बुश को इराक युद्ध के सभी पहलुओं और संबंधित मुद्दों पर जानकारी देने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और भावी नीति के बारे में जल्दी ही फैसले लिये जाने की उम्मीद है ।

 

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री गेट्स का मानना है कि राष्ट्रपति को इराक की स्थिति के बारे में सबसे नवीनतम आकलन दिया गया है । हमारे वहां रहने के वैश्विक स्तर पर पड़ रहे असर का विश्लेषण और यहां से आगे कैसे बढ़ा जाए, इस बारे में सलाह दी गई है । इन सब जानकारियों के मिलने के बाद अब राष्ट्रपति को इराक में आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करना है ।

 

सोमवार को राष्ट्रपति ने एडमिरल विलियम फेलॉन, जो अमेरिकी सेंट्रल कमांड के सेवानिवृत्त होने वाले अध्यक्ष हैं, और इराक में अमेरिकी कमांडर, जनरल डेविड पेट्रियॉस के विचार सुने । मंगलवार को वह रक्षा मंत्री गेट्स से अनौपचारिक रूप से मिले थे ।

 

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफेन हेडली का कहना है कि यह राष्ट्रपति और सेना के बीच लगातार चल रही सलाह प्रक्रिया का हिस्सा है ।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को सभी के विचारों और उनकी मौजूदा सोच के बारे में अच्छी जानकारी मिल रही है । जाहिर है कि वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में औपचारिक सिफारिशें पेश करेंगे । उन्हें कांग्रेस के सामने स्थिति के अपने आकलन के बारे में स्पष्टीकरण देने का अवसर मिलेगा । उसके बाद राष्ट्रपति को यह संकेत देने का अवसर मिलेगा कि उन्होंने क्या फैसले किये हैं ।

 

मुद्दा यह है कि पिछले साल इराक में तैनात किये गए अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों के वापस आने पर वहां कितने अमेरिकी सैनिक रह जाएंगे । जनरल पेट्रियॉस ने संकेत दिया है कि अब से कुछ महीनों बाद अमेरिकी फौजों का स्तर वृद्धि से पूर्व का होने के बाद वह कुछ समय तक ठहराव चाहते हैं । उन्होंने कहा कि वह और अधिक सैनिकों को वापस जाने का आदेश देने से पहले स्थिति का आकलन करने के लिए कुछ समय चाहते हैं ।

 

राष्ट्रपति बुश ने सार्वजनिक रूप से इस रास्ते पर चलने का वायदा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि वह इराक में मौजूद अपने कमांडरों की सिफारिशों का पालन करना चाहते हैं  

 

फिलहाल इराक में 1,56,000 अमेरिकी सैनिक हैं । जुलाई के अंत में जब वृद्धि से पूर्व का स्तर पूरा हो जाएगा तो इनकी संख्या 1,40,000 रह जाने की उम्मीद है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पुतिन मुखर आलोचना के बीच रूसी प्रधानमंत्री बने
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
चीनी धावक ओलंपिक मशाल हिमालय की चोटी पर ले गए
भारत ने अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण किया
बर्मा में समुद्री तूफान से मरने वालों की संख्या 22,000 से अधिक, सहायता प्रयासों में बाधा
अमरीका द्वारा बर्मा को सहायता में वृद्धि, भारत की सहायता रवाना
अमरीका की प्रथम महिला द्वारा बर्मा की सरकार से अंतर्राष्ट्रीय सहायता स्वीकार करने का आग्रह
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान में आतंकवादियों के सुरक्षित गढ़ों की चुनौती बरकरार
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार