वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
चीन ने बर्ड फ्लू के मनुष्य से मनुष्य में फैलने की पुष्टि की

08/04/2008

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन अटकलों की पुष्टि कर दी है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि गत् दिसंबर महीने में एक पिता को अपने बेटे से बर्ड फ्लू का संक्रमण हो गया ।

बीजिंग स्थित चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के शोधकर्ताओं ने कहा कि 24-वर्ष के एक युवक से यह रोग उसके 52-वर्षीय पिता को हो गया । मनुष्य से मनुष्य में बर्ड फ्लू के फैलने की यह घटना जियांगसू में हुई है । बेटा मर गया, लेकिन पिता की जान बच गई ।

मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा कि जांच से यह बात सामने आई कि दोनों लोग आनुवंशिक रूप से लगभग एक जैसे एच5एन1 वायरस से संक्रमित पाए गए । उन्हें यह भी पता चला कि उन लोगों के सम्पर्क में जो 91 लोग आए थे, उनमें इस वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है ।

मानव-से-मानव तक इस रोग के फैलने की घटना बिरले ही हुई है, लेकिन पिछले सप्ताह पाकिस्तान में दिसंबर महीने के एक दूसरे मामले की पुष्टि हुई है । अधिकतर लोग जो इस वायरस की चपेट में आए हैं, वे संक्रमित पक्षियों के संपर्क में रहे थे ।

सोमवार को दक्षिण कोरिया और चीन के अधिकारियों ने बर्ड फ्लू के फिर से फैलने की पुष्टि की है ।

दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि बर्ड फ्लू के ताजा मामले दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से करीब 250 किमी दक्षिण जियॉनजियप शहर में बत्तख के एक फार्म में सामने आए हैं । यहां से 30 किमी दूर एक अन्य मुर्गी पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के फैलने की खबर दी गई है ।

सोमवार को चीनी अधिकारियों ने भी तिब्बत के सुदूर क्षेत्र में स्थित एक फार्म के पक्षियों के एच5एन1 से संक्रमित होने की घटना की पुष्टि की है । वहां करीब 268 मुर्गियों को मार दिया गया है ।

बर्ड फ्लू का वायरस कम तापमान वाले इलाके में अधिक सक्रिय देखा गया है । इस साल की शुरुआत से अभी तक चीन इस रोग से तीन लोगों के मरने और पोल्ट्री में कई बार इस रोग के फैलने की पुष्टि कर चुका है । 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पूरी दुनिया में वर्ष 2003 से लेकर अब तक 238 लोग मारे जा चुके हैं । पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में दो लोगों के मरने की खबर है । इसके साथ ही उस देश में बर्ड फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
भूकंप प्रभावित चीनी शहर में 18,000 से ज्यादा दबे, 3,629 के मरने की पुष्टि
बर्मा में समुद्री तूफ़ान से मरने वालों की संख्या चौंतीस हज़ार से ऊपर पहुंची
इस्रायली फ़िलिस्तीनी शांति प्रयास आगे बढ़ाने की आशा में राष्ट्रपति बुश मध्य पूर्व की यात्रा पर  ।
बांग्लादेश ने लोकतंत्र के रास्ते पर बढ़ा कदम कुछ पीछे हटाया
नेपाल के नेताओं ने राजशाही खत्म करने की तिथि तय की
वेस्ट वर्जीनिया के प्राथमिक चुनावों में श्रीमती क्लिंटन को भारी विजय की प्रत्याशा
नवाज़ शरीफ की पार्टी का पाकिस्तानी गठबंधन सरकार से बाहर निकलने का फ़ैसला
अमेरिका ने बर्मा के तूफान पीड़ितों को राहत सामग्री की पहली खेप भेजी, मृतक संख्या बढ़ी
भारत ने बर्मा से अंतर्राष्ट्रीय सहायता स्वीकार करने का अनुरोध किया
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार