भारत ने कल हज़ारों मुर्ग़ियों को मारना और लोगों में बुख़ार के लक्षणों की जांच करना शुरू किया
08/04/2008
Indian health workers cull birds at the villages
कल भारत ने बांग्लादेश से लगने वाली अपनी सीमा के उत्तर पूर्वी गांवों में मुर्ग़ियों को मारना और वहां के लोगों में बुख़ार के लक्षणों की जांच करना शुरू किया । सुरक्षा सूट और मास्क पहने लगभग एक सौ स्वास्थ्य कर्मियों ने त्रिपुरा राज्य के ढलाई क्षेत्र के आठ गांवों से मुर्ग़ियों और बत्तख़ों को इकट्ठा करना शुरू किया, जहां पिछले सप्ताह लगभग तीन हज़ार मुर्ग़ियों की मौत हो गई थी ।
अधिकारियों ने कहा कि एचफ़ाइवएनवन वायरस का प्रसार रोकने के लिए कम से कम इक्कीस त्वरित कार्यवाही दल गठित किए गए हैं, जो लगभग बीस हज़ार पक्षियों को मारेंगे । त्रिपुरा, बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है, जहां देश के आधे से अधिक क्षेत्र बर्ड फ़्लू से प्रभावित हैं ।