वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
वर्जीनिया टेक ने अमेरिका में स्कूल में सबसे घातक गोलीबारी की बरसी मनाई

16/04/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

वर्जीनिया टेक विश्वविद्यालय ने बुधवार को अमेरिका के इतिहास में स्कूल में सबसे घातक गोलीबारी की पहली बरसी मनाई ।

 

दक्षिणी अमेरिका के इस विश्वविद्यालय में आज शोक मनाया जा रहा है, जहां आज के ही दिन एक साल पहले 23-वर्षीय छात्र सीयुंग-हुई चो ने कैम्पस में 32 लोगों को और खुद को मार दिया था ।

 

आयोजन आधी रात को शुरू हुआ, जब करीब 1,000 लोगों ने कैम्पस में मोमबत्तियों की रोशनी में उन लोगों की याद में हुए समारोह में भाग लिया ।

 

विश्वविद्यालय में इस बरसी पर एक सॉफ्ट बॉल खेल होगा और बाद में मेमोरियल पर मोमबत्तियों की रोशनी में सभा होगी । यहां हत्याकांड में मारे गए छात्रों और अध्यापकों में से हरेक की याद में 32 पत्थर लगाए गए हैं ।

 

वर्जीनिया के गवर्नर टिमोथी केन ने आज दोपहर राज्य में एक क्षण मौन रखने के लिए कहा, जिसके बाद घंटियां बजाई गईं ।

 

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार