वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इराक के सद्र सिटी इलाके में हुई झड़पों में 8 मरे

27/04/2008

An injured Iraqi man is taken to hospital in the Shiite enclave of Sadr City, 26 Apr 2008
An injured Iraqi man is taken to hospital in the Shiite enclave of Sadr City.
इराकी अधिकारियों ने कहा है कि पूर्वी बगदाद के सद्र सिटी इलाके में रात भर चली लड़ाई में कम-से-कम 8 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए हैं । पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शिया मेहदी आर्मी के लड़ाकुओं एवं अमेरिकी व इराकी सैनिकों के बीच हुई झड़पों में मारे गए लोगों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं ।

 

सुबह उत्तरी इराकी शहर मोसुल में हुए बम-विस्फोटों में कम-से-कम 2 नागरिक मारे गए एवं 40 से अधिक घायल हो गए ।

 

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उग्रवादी विस्फोटकों से भरे वाहनों को चलाते हुए मोसुल के दो इलाकों में स्थित इराकी सेना के ठिकानों तक पहुंच गए और उन्हें उड़ा दिया ।

 

इराकी सुरक्षा बलों ने बताया कि पश्चिमी बगदाद के अमारिया इलाके में एक गश्ती दल पर आत्मघाती कार बम हमला किया गया । इसमें 2 लोग मारे गए 8 घायल हो गए ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार