वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
पर्यावरण का अच्छा प्रबंधन
02/05/2008

Environment Matters report by World Bank
Environment Matters report by World Bank
महासागर, पर्यावरण और विज्ञान के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री क्लॉडिया मैकमुरे ने कहा है कि एक मजबूत कानूनी प्रणाली को प्रोत्साहन देना अमेरिकी विदेश नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो न केवल हमारे पर्यावरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए है, बल्कि टिकाऊ आर्थिक वृद्धि के लिए भी है । केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका में एनवायरनमेंटल कम्प्लायन्स एंड एनफोर्समेंट के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए सहायक विदेश मंत्री मैकमुरे ने कहा कि अमेरिका संगठित अपराध की गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए, जिनसे स्थिरता, कानून के शासन, लोकतंत्र और वैध अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचता है और भ्रष्टाचार फैलता है तथा पर्यावरण की हानि होती है, बहुत से देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है ।

सहायक मंत्री मैकमुरे ने कहा, "अमेरिका सु-प्रशासित देशों को बढ़ावा देने के लिए, जो अपने लोगों की जरूरतें पूरी करते हैं, इस मिशन को अपने राजनयिक और विदेशी सहायता प्रयासों का मुख्य हिस्सा मानता है ।"

2005 में अमेरिका ने कोएलीशन अगेंस्ट वाइल्डलाइफ ट्रैफिकिंग की स्थापना की थी, जो सरकार और निजी क्षेत्र के बीच भागीदारी है, जिससे देश में और क्षेत्रीय स्तर पर वन्य जीवन सुधारने में मदद मिली है और उच्चतम राजनीतिक स्तरों पर इस मुद्दे के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सकी है । अमेरिका ने इस प्रयास की पहल की, क्योंकि अवैध वन्य जीवन व्यापार से बहुत सी दुर्लभ प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा है । इस अवैध व्यापार में लिप्त संगठित आपराधिक गिरोहों का मुकाबला करना भी बेहद महत्वपूर्ण है । आज अमेरिका के गठबंधन में 19 सहयोगी हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, भारत और ब्रिटेन तथा 13 अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन शामिल   हैं ।

कानून लागू करने में सुधार करने के एक उपाय के तहत कोएलीशन ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन के 10 सदस्यों के साथ क्षेत्रीय वन्य जीवन अवैध व्यापार-विरोधी नेटवर्क स्थापित करने के लिए काम किया । दक्षिण एशिया के देश अमेरिका और उसके कोएलीशन अगेंस्ट वाइल्डलाइफ ट्रैफिकिंग संगठन के सहयोगी, ट्रैफिक इंटरनेशनल के साथ मिलकर उस सफलता को दोहराने के लिए काम कर रहे हैं, जो आसियान को अपने वन्य जीवन कानून को लागू करने के नेटवर्क में मिली है ।

अमेरिका अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और उससे संबंधित व्यापार को रोकने के प्रयासों में भी सक्रिय है । अवैध गतिविधियों से न केवल जंगल की पारिस्थितिकी नष्ट होती है, बल्कि सरकारों और स्थानीय समुदायों को हर साल दुनिया भर में वैध व्यापार से होने वाले 10 से 15 अरब डॉलर के राजस्व का नुकसान भी होता है । अमेरिका लाइबेरिया में वन प्रबंधन और प्रशासन को मजबूत करने के लिए उसके साथ मिलकर काम कर रहा है । कांगो बेसिन फॉरेस्ट पार्टनरशिप के जरिये, जो उसने 2002 में दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू की थी, अमेरिका अवैध कटाई से लड़ रहा है और हजारों लोगों को संरक्षण करने का प्रशिक्षण दे रहा है । सहायक मंत्री मैकमुरे ने कहा कि अमेरिका प्रभावशाली अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों में अतिरिक्त उच्चस्तरीय प्रतिबद्धता और पर्याप्त संसाधन चाहता है ।