वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
छह महाशक्तियां चाहती हैं कि ईरान केवल बातचीत के दौरान परमाणु कार्य रोक दे

03/05/2008

रूस ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित छह महाशक्तियां चाहती हैं कि तेहरान उस दौरान यूरेनियम संवर्धन रोक दे, जब बातचीत चल रही हो ।

रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि ईरान को यह समझाना जरूरी है कि अगर वह बातचीत करेगा तो उसे क्या फायदे हो सकते हैं ।

 

श्री लावरोव  लंदन में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और चीन के अपने समकक्षों के साथ बैठक के बाद मॉस्को में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि इन छह देशों ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के बारे में चर्चा नहीं की ।

 

श्री लावरोव ने कहा कि यह गुट उन प्रोत्साहनों के पैकेज में सुधार करने पर सहमत हो गया, जिसे 2006 में ईरान को देने की पेशकश की गई थी । 

 

छहों देश ईरान को अपना संवर्धन कार्यक्रम स्थगित करने के लिए मनाने की कोशिश में प्रोत्साहन देने और प्रतिबंध लगाने की मिली-जुली कार्रवाई करने की कोशिश कर रहे हैं ।

 

पश्चिमी देशों को संदेह है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है, लेकिन ईरान इस आरोप का खंडन करता है ।

 

राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद ने ईरान द्वारा अपना विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम रोकने से इन्कार करने के लिए उस पर तीन प्रकार के प्रतिबंध लगा दिये हैं ।

 

रूस के ईरान के साथ अपेक्षाकृत घनिष्ठ संबंध हैं और उसने अमेरिका की तुलना में प्रतिबंधों के मामले में नरम रवैया अपनाया है । वॉशिंगटन को संदेह है कि ईरान प्रोत्साहनों को स्वीकार करेगा और वह चाहता है कि उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू किया जाए ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
अमरीकी अधिकारी ने उग्रवादियों के साथ बातचीत करने के ख़िलाफ़ पाकिस्तान को चेतावनी दी ।
क्लिंटन केंटकी में जीतीं, ओबामा ओरेगॉन में विजयी
बगदाद के सद्र सिटी में इराकी फौजें तैनात
खाद्य पदार्थों के बढ़ते मूल्य -बाज़ार की सट्टेबाज़ी
चीन में भूकंप में जीवित बचे लोग अब भी मिल रहे हैं
अमरीका के सेनेटर एडवर्ड केनेडी को मस्तिष्क का कैंसर
पाकिस्तान में शरीफ ने कहा, समस्याएं हल करने के लिए न्यायाधीशों का मुद्दा सुलझाना अहम्
चीन में भूकंप में 34,000 लोगों के मरने की पुष्टि
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में 16 मरे, सैकड़ों घायल
आसियान, राष्ट्र संघ ने बर्मा से सहायता बढ़ाने के लिए कहा
मुंबई में जीवन बीमा निगम कार्यालय को उड़ाने का गुमनाम पत्र मिला, सुरक्षा बढ़ाई गई
अमरीकी चुनाव 2008: