वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
मंगलवार की प्राइमरी के पूर्व, क्लिंटन और ओबामा का इंडियाना व नॉर्थ कैरोलिना में प्रचार अभियान ।

04/05/2008

Senator Clinton
Senator Clinton
राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा के लिए इंडियाना और नॉर्थ कैरोलिना के वोट बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं । मंगलवार को यहां प्राइमरी होगी । इस बीच प्रशांत द्वीप के छोटे क्षेत्र गुआम के डेमोक्रेटों ने शनिवार को हुई कॉकस में अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाल दिये हैं । वी.ओ.ए के केंट क्लीन की वॉशिंगटन से रिपोर्ट-

 

रायशुमारियों में यह बात सामने आई है कि दक्षिणी राज्य नॉर्थ कैरोलिना में बराक ओबामा को एक समय की महत्वपूर्ण बढ़त पिछले कुछ दिनों में घट गई है । ओबामा ने पिछले सप्ताह का कुछ समय अपने पूर्व पादरी गुरू रेवरेंड जेरेमिया राइट की आलोचना में लगाया । राइट ने लगातार कई ऐसे विवादास्पद बयान दिये थे, जो ओबामा के अभियान के लिए घातक माने जा रहे हैं ।

 

शनिवार को ओबामा और क्लिंटन ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से निबटने के लिए पेश किये गए अपने-अपने प्रस्तावों को लेकर एक-दूसरे की आलोचना की । क्लिंटन एवं रिपब्लिकन पार्टी के तय उम्मीदवार जॉन मैककेन चाहते हैं कि गर्मी के इस मौसम में पेट्रोल पर लिये जाने वाले संघीय करों की छूट दी जाए ।

 

नॉर्थ कैरोलिना के गेस्टोनिया में क्लिंटन ने अपनी योजना का विरोध करने के लिए ओबामा को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे प्रतिद्वंद्वी मुझसे असहमत हैं । वे आपको गैस में छूट देने के समर्थन में नहीं हैं । वे तेल कंपनियों को कोई क्षति नहीं पहुंचाना चाहते । वर्ष 2005 में डिक चेनी के ऊर्जा अधिनियम पेश किये जाने के समय उन्होंने उन कंपनियों का विरोध नहीं किया था, लेकिन मैंने किया था ।

 

अमेरिकी उप राष्ट्रपति बनने के पहले डिक चेनी हेलीबर्टन ऑयलफील्ड टेक्नोलॉजी कंपनी में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त थे ।

 

ओबामा ने अमेरिका के मध्य प्रांत इंडियाना में अभियान चलाया । यहां रायशुमारियों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है । प्रांत की राजधानी इंडियाना पोलिस में उन्होंने यह आरोप लगाया कि गैस के करों में छूट का क्लिंटन का प्रस्ताव महज एक चुनावी चोचला है और उनकी तेल कंपनियों से सांठ-गांठ है । उन्होंने कहा कि सीनेटर क्लिंटन को इस योजना के पक्ष में बोलने के लिए एक नकली आदमी को भेजना पड़ा और वह नकली आदमी शेल ऑयल के लॉबी करने वाला व्यक्ति था । उसी ने योजना को उपभोक्ताओं के लिए अच्छा करार दिया । यह शेल कंपनी का खेल है और कुछ नहीं ।

 

शनिवार को पश्चिमी प्रशांत द्वीप गुआम में डेमोक्रेटिक पार्टी का कॉकस आयोजित किया गया । नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में यहां के निवासी वोट नहीं दे सकते, लेकिन अमेरिका के इस छोटे क्षेत्र से पार्टी कन्वेंशन में 4 डेलीगेट जाएंगे । दोनों में से किसी ने यहां अभियान नहीं चलाया ।

 

प्राइमरी चुनाव का मौसम के खत्म होने का समय नजदीक आ रहा है । अपना समर्थन घोषित करने वाले डेलीगेटों, लोकप्रिय मतों और जीते गए राज्यों की संख्या के मामले में ओबामा को बढ़त मिली हुई है । लेकिन दोनों को पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए सुपरडेलीगेट का समर्थन चाहिए । 

 

सुपरडेलीगेट डेमोक्रेटिक पार्टी के वे अधिकारी और निर्वाचित पदाधिकारी होते हैं, जिन्हें पार्टी के कन्वेंशन में वोट देने का अधिकार होता है

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार