वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
क्लिंटन, ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की एकता पर जोर दिया

05/05/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने दो प्राइमरी चुनावों से पहले पार्टी की एकता पर बल दिया है । ये चुनाव यह फैसला करने में निर्णायक सिद्ध हो सकते हैं कि इन दोनों में से कौन रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार, एरीज़ोना के सीनेटर जॉन मैककेन का नवंबर के चुनावों में सामना करेगा ।
Democratic presidential hopeful Sen. Barack Obama (l) arrives at a construction site in Evansville, Indiana, 05 May 2008
Democratic presidential hopeful Sen. Barack Obama (l) arrives at a construction site in Evansville, Indiana, 05 May 2008

 

वी.ओ.ए के माइकेल बोमेन ने वॉशिंगटन से खबर दी है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा, दोनों ही इंडियाना और नॉर्थ कैरोलाइना राज्यों में होने वाले प्राइमरी चुनावों से दो दिन पहले अमेरिकी टेलीविजन पर आए थे ।

 

कई महीनों से सीनेटर क्लिंटन और सीनेटर ओबामा आधुनिक अमेरिकी राष्ट्रपति पद के इतिहास में प्राइमरी चुनावों में सबसे लंबा और सबसे कठिन संघर्ष कर रहे हैं ।
Democratic presidential hopeful Sen. Hillary Rodham Clinton speaks during a campaign stop at a train depot in High Point, North Carolina, 05 May 2008
Democratic presidential hopeful Sen. Hillary Rodham Clinton speaks during a campaign stop at a train depot in High Point, North Carolina, 05 May 2008

 

दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच अक्सर तीखी झड़प होती है, एक बार तो श्रीमती क्लिंटन ने यह सवाल किया था कि क्या श्री ओबामा में कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए जरूरी योग्यताएं हैं, जबकि श्री ओबामा ने श्रीमती क्लिंटन के पति, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा अपनाई गई मुक्त व्यापार नीतियों की जमकर आलोचना की थी ।

 

कुछ डेमोक्रेट सदस्य खुलेआम आशंका जताते हैं कि पार्टी के भीतर हो रहे इस संघर्ष से अंत में उभरने वाला उम्मीदवार कमजोर होगा और व्हाइट हाउस पर कब्जा करने की पार्टी की संभावनाएं क्षीण हो जाएंगी ।

 

रविवार को राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे की भारी आलोचना को कम करने और इसके बजाय पार्टी की एकता पर जोर देने के लिए तत्पर नजर आए । श्रीमती क्लिंटन ने एबीसी के दिस वीक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा, "सीनेटर ओबामा और मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक संगठित डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव लड़ेगी । मैंने कहा है कि (अगर श्री ओबामा उम्मीदवार बने) तो मैं उनके लिए दिल लगाकर काम करूंगी । उन्होंने कहा है कि (अगर मैं उम्मीदवार बनी) तो वह भी मेरे लिए ऐसा ही करेंगे ।" श्री ओबामा ने एनबीसी के मीट द प्रेस कार्यक्रम में ऐसा ही रवैया अपनाया । "मैं चाहता हूं कि नवंबर में डेमोक्रेट उम्मीदवार जीते । इसलिए अगर मेरे बजाय सीनेटर क्लिंटन उम्मीदवार बनीं तब भी मैं डेमोक्रेट उम्मीदवार के लिए प्रचार करूंगा ।"

 

श्री ओबामा प्राइमरी चुनावों से जीते गए प्रतिबद्ध प्रतिनिधियों और नामांकन चुनावों में अभी तक पड़े जनता के वोटों में श्रीमती क्लिंटन से आगे चल रहे हैं । बहुत से राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बचे हुए मुकाबलों में श्रीमती क्लिंटन के लिए प्रतिबद्ध प्रतिनिधियों के मामले में श्री ओबामा को पछाड़ना लगभग असंभव होगा ।

 

परंतु श्रीमती क्लिंटन तीन बड़े, ज्यादा आबादी वाले राज्यों में हुए चुनावों में जीत गई हैं, जिनमें से दो, ओहायो और पेन्सिलवानिया को किसी भी डेमोक्रेट उम्मीदवार के लिए नवंबर में व्हाइट हाउस पर कब्जा करने के लिए जीतना आवश्यक माना जाता है । इसके अतिरिक्त, श्री ओबामा को हाल ही में की गई अपनी टिप्पणियों पर आलोचना भी झेलनी पड़ी, क्योंकि उनकी टिप्पणियों को श्रमिक वर्ग के मतदाताओं के लिए अपमानजनक माना गया था । इसके अलावा उनके पूर्व पादरी ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिनकी तीखी आलोचना हुई थी ।

 

इन विवादों के कारण राष्ट्रीय चुनावों में श्री ओबामा को मिलने वाला समर्थन कम हो सकता है । अभी यह देखना बाकी है कि क्या इससे सुपरडेलीगेट्स प्रभावित होंगे, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता होते हैं, जो प्राइमरी चुनाव के परिणामों से बाध्य नहीं होते और अंतिम उम्मीदवार के बारे में फैसला करने में भी उनकी भूमिका होती है ।

 

अभी तक श्री ओबामा से सुपरडेलीगेट्स ने समर्थन वापस नहीं लिया है । पूछे जाने पर कि क्या सुपरडेलीगेट्स को प्रतिबद्ध प्रतिनिधियों के जरिये व्यक्त की गई मतदाताओं की इच्छा को उलटने का अधिकार होना चाहिए, श्रीमती क्लिंटन ने कहा कि नामांकन का संघर्ष संख्या के खेल से कहीं अधिक है । "लोग कई कारणों को देखते हैं । प्राइमरी में लाखों लोगों द्वारा प्रतिनिधि चुने जाते हैं और कॉकस चुनावों में कुछ हजार लोगों द्वारा प्रतिनिधि चुने जाते हैं । जब जून के शुरू में यह प्रक्रिया पूरी होगी तो लोग विभिन्न कारणों को देखेंगे और फैसला करेंगे कि कौन सबसे मजबूत उम्मीदवार हो सकता है ।"

 

ओबामा ने इस सुझाव को तूल नहीं दिया कि उनके अभियान से जुड़े हालिया विवादों से उनकी उम्मीदवारी को नुकसान पहुंच सकता है । मेरे विचार में सुपरडेलीगेट्स चुनावों के क्षणिक मुद्दों को नहीं देखेंगे, बल्कि यह देखेंगे कि किसने ऐसा चुनाव प्रचार किया है, जो अमेरिका में बदलाव ला सकता है और चुनावों के बाद वास्तव में सरकार चला सकता है ।"

 

ज्यादातर राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि मंगलवार को नॉर्थ कैरोलाइना के प्राइमरी में श्री ओबामा के जीतने की अधिक संभावना है, हालांकि हो सकता है कि वह उससे कम अंतर से जीतें, जिसकी अपेक्षा कुछ हफ्ते पहले थी । इंडियाना में हाल ही में हुए सर्वेक्षण से श्रीमती क्लिंटन को मामूली बढ़त मिलने का संकेत मिला है ।

 

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार