 |
| US First Lady Laura Bush |
अमरीका की प्रथम महिला लौरा बुश ने बर्मा की सरकार से आग्रह किया है कि वो शनिवार के विनाशकारी समुद्री तूफान के बाद की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सहायता की पेशकश को शीघ्र ही स्वीकार कर ले. उन्होंने कहा कि अमरीका बर्मा की सरकार द्वारा ये स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद ही सहायता दल तथा तथा अनिवार्य सहायता भेजने को तैयार है.
लौरा बुश ने सोमवार को एक अभूतपूर्व क़दम उठाते हुए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि अमरीका तथा अन्य देश बर्मा की जनता की सहायता के लिए जो आर्थिक सहायता उपलब्ध कर रहे हैं आशा की जानी चाहिए कि बर्मा कि सरकार उसे स्वीकार कर लेगी.
बर्मा की सैनिक सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सहायता की अपील नहीं की है । अमरीका बर्मा की जनता के लिए दो लाख पचास हज़ार डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने की योजना रखती है.
प्रथम महिला लौरा बुश ने कहा कि अमरीका चाहता है कि बर्मा की जनता ये जाने कि अमरीकी जनता इस विपत्ति में उनके साथ है और उसे बर्मा की जनता की आवश्यकताओं की जानकारी है.
लौरा बुश ने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रपति बुश एक संसदीय विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे जिसके द्वारा बर्मा की नज़रबंद विपक्षी लोकतंत्रवादी नेता औंग सान सू ची को अमरीका का congressional medal of honor प्रदान किया जा सकेगा.