वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
चीनी धावक ओलंपिक मशाल हिमालय की चोटी पर ले गए

08/05/2008

Chinese climbers cheer with the Olympic torch and flags at the top of the Mount Everest, reaching the 8,850-meter peak of the world's tallest mountain, 08 May 2008
Chinese climbers cheer with the Olympic torch and flags at the top of the Mount Everest, reaching the 8,850-meter peak of the world's tallest mountain.
चीनी धावक ओलंपिक मशाल विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत हिमालय की चोटी तक ले गए हैं । यह घटना बीजिंग खेलों की मशाल रिले में सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके दौरान विश्व भर में कई स्थानों पर प्रदर्शन किये गए थे ।

 

हिमालय पर्वत के शिखर से मशाल ले जाने वाले धावक चिल्लाए कि हमने यह कर दिखाया है । स्थानीय तिब्बती नोर्बू झामदू ने एक विशेष लाइटर से मशाल जलाई ।

 

"हमने यह मशाल विश्व के शिखर पर जलाई है ।"

 

समूचे चीन के लोगों ने  हिमालय पर मशाल जलाने का सीधा प्रसारण देखा । चीनी अधिकारियों ने ओलंपिक मशाल रिले को हिमालय पर ले जाने के चरण को इस यात्रा को सबसे महत्वपूर्ण चरण कहा है ।

 

हिमालय चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित है । करीब 8,000 मीटर की ऊंचाई पर तेज हवाएं चलती हैं, बर्फ जमा देने वाला तापमान होता है और इतनी ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी रहती है ।

 

चीनी प्रौद्योगिकी मंत्री बान गांग ने पत्रकारों को बताया कि रॉकेट वैज्ञानिकों समेत बहुत से विशेषज्ञ इन समस्याओं से निपटने के लिए काम करते रहे हैं ।

 

उन्होंने कहा कि इतने वर्षों के शोध के बाद वह मशाल ले जाने वालों को पर्वत पर चढ़ते हुए और मशाल जलाते हुए देख कर बहुत खुश हैं ।

 

उन्होंने एक और तकनीकी उन्नति की ओर ईशारा किया- शिखर पर टेलीविजन कैमरों से सीधा प्रसारण करना ।

 

अधिकारियों ने मुख्य मशाल रिले को दक्षिणी शहर शेनझेन में रोक दिया था, जब शिखर पर जाने का अंतिम प्रयास जारी था । हिमालय पर जलाई गई मशाल को बाद में रिले के दौरान मुख्य मशाल के साथ जोड़ दिया जाएगा ।

 

चीन पहुंचने से पहले कई देशों में मशाल रिले के दौरान चीन-विरोधी प्रदर्शन हुए थे, जो अक्सर अराजक हो गए थे । इसके कारण चीन-समर्थक प्रदर्शनकारी भी अंतर्राष्ट्रीय मशाल मार्ग पर पूरी ताकत के साथ निकल आए थे ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
चीन ने कहा, मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर सकती है
रेड क्रॉस ने बर्मा के तूफान पीड़ितों की तकलीफें बढ़ने की चेतावनी दी
अमेरिका, इस्राइल ईरान की परमाणु आकांक्षाओं के खिलाफ संगठित- बुश
जयपुर में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की जांच में अमरीकी सहायता की पेशकश
जयपुर में विस्फोट, भारत में आतंकवादी हमलों का खतरा बने रहने का संकेत
पाकिस्तानी फौजों ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय चौकी पर फिर गोलीबारी की
प्रणब मुखर्जी त्रिपक्षीय, चारपक्षीय बैठकों में भाग लेने रूस पहुंचे
बर्मा के तूफान पीड़ितों को मिल रही सहायता अपर्याप्त- राष्ट्र संघ
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार