वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
अमरीकी अधिकारियों के अनुसार बर्मा ने सहायता पहुंचाने के लिए अमरीकी विमान को अनुमति दी

09/05/2008

Cyclone-affected children beg for food from passengers on a passing car in Bogalay, in the Irrawaddy division, Burma, 08 May 2008
Cyclone-affected children beg for food from passengers on a passing car in Bogalay, in the Irrawaddy division, Burma, 08 May 2008
अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि बर्मा की सरकार  समुद्री तूफ़ान से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से लदे एक सैनिक विमान को सोमवार को वहां उतरने की अनुमति देने को राज़ी हो गई है ।

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता गौर्डन जौनड्रो ने बर्मा के सैनिक प्रशासकों के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि अमरीका उस देश को दीर्घकालिक सहायता देने की योजना रखता है ।

इसके अतिरिक्त प्रत्याशा है कि राष्ट्रसंघ, पिछले सप्ताह के घातक तूफ़ान से प्रभावित व्यक्तियों के लिए आपत्कालीन खाद्य और राहत सहायता के लिए दस करोड़ डौलर देने की अपील जारी करेगा ।

राष्ट्रसंघ के विश्व खाद्य कार्यक्रम के अधिकारियों ने कहा कि वह शनिवार को राहत सहायता की उड़ाने फिर से शुरू कर देंगे, हालांकि बर्मा के अधिकारियों ने देश में आई राहत सामग्री ज़ब्त कर ली है ।

इसके पहले राष्ट्रसंघ की एजेंसी ने कह था कि क्योंकि खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुओं की दो खेंपें ज़ब्त कर ली गई हैं, इसलिये वह आगे की खेपें स्थगित कर देंगे । एजेंसी के अधिकारियों ने कहा है कि वह वितरण के बारे में बर्मा की सरकार के साथ विचार विमर्श जारी रखे हैं ।

बर्मा ने विदेशी सहायता स्वीकार कर ली है लेकिन ज़ोर देकर कहा कि राहत सामग्री का वितरण वहां के नागरिक ही करेंगे ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
चीन ने कहा, मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर सकती है
रेड क्रॉस ने बर्मा के तूफान पीड़ितों की तकलीफें बढ़ने की चेतावनी दी
अमेरिका, इस्राइल ईरान की परमाणु आकांक्षाओं के खिलाफ संगठित- बुश
जयपुर में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की जांच में अमरीकी सहायता की पेशकश
जयपुर में विस्फोट, भारत में आतंकवादी हमलों का खतरा बने रहने का संकेत
पाकिस्तानी फौजों ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय चौकी पर फिर गोलीबारी की
प्रणब मुखर्जी त्रिपक्षीय, चारपक्षीय बैठकों में भाग लेने रूस पहुंचे
बर्मा के तूफान पीड़ितों को मिल रही सहायता अपर्याप्त- राष्ट्र संघ
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार