वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार

11/05/2008

MidtermElections
MidtermElections
Sri Lankan security forces inspect goods as they are loaded aboard a cargo ship in Colombo, bound for northern Jaffna peninsula
Sri Lankan security forces inspect goods as they are loaded aboard a cargo ship in Colombo, bound for northern Jaffna peninsula
श्रीलंका के चुनाव आयोग ने कहा है कि देश की सत्ताधारी पार्टी ने पूर्वी प्रांत में स्थानीय परिषद के चुनावों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन प्रेक्षकों का कहना है कि इस चुनाव में धांधली हुई है और वोटरों को डराया-धमकाया गया है ।

 

त्रिंकोमाली, बट्टिकलोआ और अम्पारा जिलों के लोगों ने  नई प्रांतीय असेंबली के लिए वोट दिया ।  घोषित नतीजों में सत्ताधारी यूनाइटेड पीपल्स फ्रीडम अलायंस कोअलीशन को 35 सीटों में से 20 सीटें मिली हैं । पिछले दो दशकों में पूर्वी प्रांत में यह पहला चुनाव है । श्रीलंका के अधिकारियों का कहना है कि इस चुनाव के साथ ही इस तनाव भरे क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है । यह शुरुआत सरकार द्वारा तमिल टाइगर विद्रोहियों से पूर्वी प्रांत को छीने जाने के एक साल बाद हुई है ।

 

विपक्षी यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने यह शिकायत भी की है कि चुनाव के दौरान चारों तरफ अनियमितताएं हुई हैं और उसने नतीजों को खारिज कर दिया है ।

 

सत्ताधारी पार्टी के राष्ट्रपति महिंदा राजापक्षे ने विद्रोहियों से टूटकर अलग हुए गुट, टीएमवीपी से चुनाव में हाथ मिलाया था । टीएमवीपी पर हत्या, अपहरण और बच्चों को सिपाही के रूप में भर्ती करने का आरोप है ।

 

तमिल विद्रोही 1983 से ही से उत्तरी श्रीलंका में एक स्वतंत्र तमिल राज्य की मांग को लेकर लड़ रहे हैं । इस साल के शुरू में युद्ध विराम के समझौते से आधिकारिक रूप से सरकार के हटने के बाद से ही संघर्ष तेज हो गया है . सरकार ने यह कह कर समझौता तोड़ था कि विद्रोही बार-बार युद्ध विराम के समझौते को तोड़ रहे हैं .

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में समर्थन के लिए रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की
राष्ट्रपति बुश ने मनमोहन सिंह से बात की,  परमाणु समझौते में शीघ्र प्रगति की आशा व्यक्त की
विदेश मंत्री राइस ने पाकिस्तान से सीमा के पास उग्रवादियों पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया
नेपाली अधिकारियों ने 100 से ज्यादा तिब्बती प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया
अफगानिस्तान में नाटो फौजों ने 40 से ज्यादा उग्रवादियों को मारा
फ्रांस के राष्ट्रपति निकलस सरकोजी और बराक ओबामा के बीच पेरिस में बैठक
सीनेटर ओबामा फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सर्कोज़ी से बातचीत करने के लिए पेरिस पहुंच गए हैं ।
सीनेटर ओबामा- यूरोप यात्रा का लक्ष्य अटलांटिक पार एकता बहाल करना
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करने के लिए कहा
अमरीका पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों से जुडी आर्थिक सहायता से युद्धक विमानों को सुधारने की अनुमति देगा
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्मा की आलोचना की
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी रखने की मांग की
आइये मिल कर सोचें: