वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत

11/05/2008

Smoke rises from a building which was hit with a rocket during clashes between hezbollah and Druze gunmen near Chouweifat south of Beirut, Lebanon, Sunday, 11 May 2008
Smoke rises from a building which was hit with a rocket during clashes between hezbollah and Druze gunmen near Chouweifat south of Beirut, Lebanon.
उत्तरी लेबनान में सरकार के विरोधियों एवं समर्थकों के बीच तीखी लड़ाई शुरू हो गई है, लेकिन देश की राजधानी शांत है, क्योंकि सरकार की फौजें वहां गश्त लगा रही हैं ।

 

लेबनान के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि  उत्तरी बंदरगाह शहर त्रिपोली में सुन्नी समर्थकों और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सरकार के सुन्नी समर्थकों और शिया उग्रवादी संगठन, हिज़्बुल्ला के समर्थकों के बीच तीखी झड़पें शुरू हुई हैं । इस लड़ाई में कम-से-कम एक आदमी मारा गया । इसके साथ ही लेबनान में पांच दिन तक चली लड़ाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है ।

 

कब्जे वाले क्षेत्रों से हिज़्बुल्ला लड़ाकुओं के हटने के बाद  बेरुत में सुरक्षा कड़ी कर दी गई । इससे वर्ष 1975 से 1990 तक चले गृह युद्ध के बाद शुरू सबसे बुरी गुटीय हिंसा थम गई ।

 

बेरुत एयरपोर्ट सुरक्षा प्रमुख को बर्खास्त करने के सरकार के फैसले को सेना द्वारा उलटने के बाद हिज़्बुल्ला हटने पर राजी हुआ । सुरक्षा प्रमुख को हिज़्बुल्ला के साथ संबंध की वजह से बर्खास्त किया गया था । 

 

हिज़्बुल्ला ने उसके विवादास्पद दूरसंचार नेटवर्क को लेकर सेना के वायदे का भी स्वागत किया है । सेना ने वायदा किया है कि वह नेटवर्क के साथ ऐसा कुछ नहीं करेगी, जिससे हिज़्बुल्ला या देश के हित को कोई चोट पहुंचे ।

 

लेकिन आतंकवादी संगठन ने आगाह किया है कि वह असहयोग आंदोलन को तब तक जारी रखेगा, जब तक उसकी राजनीतिक मांग नहीं मान ली जाती । उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी मांगें क्या हैं ।

 

सरकार ने पिछले सप्ताह यह घोषणा की थी कि हिज़्बुल्ला का दूरसंचार नेटवर्क अवैध है। हिज़्बुल्ला ने कहा कि यह घोषणा युद्ध के ऐलान जैसा था ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में सेना के 9 जवानों की मौत, 20 घायल
नेपाली सांसद राष्ट्रपति चुनने में नाकाम रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रतयासित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा अफगानिस्तान पहुंचे
अमरीकी राष्ट्रपतीय पद के डेमोक्रेटिक प्रत्याशित उम्मीदवार बराक ओबामा को विदेश यात्रा से विदेश नीति के बारे में अपनी छवि सुधारने की आशा
सीनेटर मैककेन ने नागरिक अधिकार सम्मेलन में अश्वेत वोटों के लिए अपील की
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा बोर्ड के सामने परमाणु निरीक्षण योजना पेश की
संप्रग सरकार को बचाने की कोशिशें तेज हुईं
मतसर्वेक्षणों के अनुसार भारतीय और पाकिस्तानी कश्मीर की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं ।
भारत को चावल, मकई, सोयाबीन की अच्छी फसल की आशा
आइये मिल कर सोचें: