वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत

11/05/2008

US soldier patrols in Baghdad's Sadr City
US soldier patrols in Baghdad's Sadr City
अमेरिकी फौजों ने उत्तरी इराकी शहर मोसुल के पास चार लोगों को मार गिराया है । उनमें दो नागरिक शामिल हैं ।

 

अमेरिकी सेना ने  एक बयान में कहा कि इसकी फौजों ने एक वाहन पर गोलियां चला दीं, जिससे दो सशस्त्र व्यक्ति, एक महिला और एक बच्चा मारे गए । सेना ने कहा है कि चेतावनी के रूप में तीन बार गोलियां चलाई गईं, लेकिन फिर भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी । 

 

सेना ने कहा है कि उसे नागरिकों के मारे जाने का दुख है ।

 

इराकी और अमेरिकी फौजों ने  मोसुल में इराक में सक्रिय अल-कायदा संगठन के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया । मोसुल को इराकी अल-कायदा का अंतिम महत्वपूर्ण शहरी गढ़ माना जाता है ।

 

कट्टरवादी इराकी शिया धार्मिक नेता मुक्तदा अल-सद्र के एक सहायक ने कहा कि सद्र के समर्थकों ने बगदाद के सद्र सिटी इलाके में लड़ाई को बंद करने के लिए सरकार के साथ युद्ध विराम का समझौता किया है ।

 

इराकी सरकार के प्रवक्ता अली अल-दब्बाग ने कहा है कि प्रधानमंत्री नूरी अल-मलीकी की सरकार युद्ध विराम के पक्ष में है ।

 

दब्बाग ने कहा है कि यह समझौता सद्र सिटी में कानून और व्यवस्था लागू करने के सरकार के लक्ष्य का द्योतक है । उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद सुरक्षा बलों को यह अधिकार भी मिल गया है कि वे हथियार छिपाने का शक होने पर किसी भी जगह छापा मार सकते हैं । 

 

सद्र सिटी में लड़ाई में मार्च के बाद से सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं । मार्च में श्री मलीकी ने शिया लड़ाकुओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया था ।

 

 

 

 

 

 

 

जम्मू और कश्मीर के साम्बा जिले में आज पुलिस ने कुछ लोगों को बंधक बनाने वाले दो उग्रवादियों को मार गिराया । छह बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया । सेना का यह अभियान छह घंटे से अधिक समय तक चला ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
उत्तरी जापान में हजारों लोगों ने जी-8 सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन किया
भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से संसद में विश्वासमत प्राप्त करने के लिए कहा
समाजवादी पार्टी ने संसद में संप्रग सरकार के खिलाफ वोट न देने का संकेत दिया
ज़िम्बाब्वे में जेल के गार्ड द्वारा खींची गई फिल्म से मतदान में धांधली का पता चला
दक्षिणी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने सांसद की हत्या की
श्रीलंकाई सेना ने कहा, लड़ाई में 35 विद्रोही, एक सैनिक की मौत
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जी 8 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति बुश से भेंट की योजना
भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के साथ परमाणु समझौता सम्पन्न करने के इच्छुक
मैककेन ने कोलंबिया का दौरा किया, ओबामा ने राष्ट्रीय सेवा को प्रोत्साहित किया
आइये मिल कर सोचें:
दलाई लामा को चीन के साथ वार्ता में प्रगति की आशा