वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर में आतंकवादी हमले में 90 से अधिक लोगों की मृत्यु

13/05/2008

This television grab from NDTV shows one of the sites of a series of bomb blasts which tore through crowded markets in the northwestern Indian city of Jaipur, 13 May 2008
This television grab from NDTV shows one of the sites of a series of bomb blasts which tore through crowded markets in the northwestern Indian city of Jaipur, 13 May 2008
जयपुर में मंगलवार की शाम को भीड़ भरे इलाकों में कुछ ही मिनटों के अंतराल में सिलसिलेवार सात धमाके हुए, जिनमें 90  से अधिक लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक घायल हो गए । एक विस्फोट मंदिर के पास हुआ ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के पुराने क्षेत्र में हुए हमले में 90 से अधिक लोग मारे गए । इस क्षेत्र में विदेशी पर्यटक बहुत आते हैं और विस्फोट के कारण यहां भगदड़ मच गई । मृतकों में कई महिलाएं हैं ।

राजस्थान की राजधानी और गुलाबी शहर कहे जाने वाले जयपुर में पहली बार आतंकवादी हमला हुआ है ।

गैर-अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या 90 से कहीं अधिक है । शहर के त्रिपोलिया बाजार, जहां मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिर आए थे, जौहरी बाजार, मानस चौक, बड़ी चौपाल और छोटी चौपाल में हुए धमाकों में घायल बीसियों लोगों को शहर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ए.एस गिल ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले की सोच-समझकर योजना बनाई गई थी और पहला विस्फोट शाम करीब 7.40 बजे हुआ और बाकी विस्फोट इसके तुरंत बाद हुए ।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्थिति की समीक्षा की, जबकि मुंबई और दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है । जयपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है ।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एक विस्फोट शहर के कोतवाली क्षेत्र में कार में हुआ और दूसरा एक हैंडलूम की दुकान के पास हुआ । ये खबरें भी मिली हैं कि एक सक्रिय बम को बम-निरोधक दस्ते ने नाकाम कर दिया ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
अमरीका पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों से जुडी आर्थिक सहायता से युद्धक विमानों को सुधारने की अनुमति देगा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करने के लिए कहा
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्मा की आलोचना की
सीनेटर ओबामा- यूरोप यात्रा का लक्ष्य अटलांटिक पार एकता बहाल करना
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने आदेश की अवज्ञा के लिए आठ सांसदों को निष्कासित किया
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी रखने की मांग की
दोहा विकास वार्ता के लिए व्यापार मंत्रियों की बैठक
बस में बम-विस्फोटों का ओलंपिक से संबंध नहीं- चीन
आइये मिल कर सोचें: