वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

वेस्ट वर्जीनिया के प्राथमिक चुनावों में श्रीमती क्लिंटन को भारी विजय की प्रत्याशा

13/05/2008

Hillary Clinton in Charleston, West  Virginia, 13 may 2008
Hillary Clinton in Charleston, West  Virginia, 13 may 2008
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन का प्रयास कर रही हिलरी क्लिंटन को वेस्ट वर्जीनिया के प्राथमिक चुनावों से काफ़ी प्रत्याशायें हैं  । अगर वह विजयी रहीं तो उनके प्रतिद्वंदी बराक ओबामा अपने नामांकन के प्रयास छोड़ सकते हैं ।

श्रीमती क्लिंटन को उस ग्रामीण, पर्वतीय क्षेत्र में भारी विजय की प्रत्याशा है । लेकिन वहां डेमोक्रेट प्रतिनिधियों की संख्या केवल 28 है, अगर श्रीमती क्लिंटन को उनका समर्थन मिल भी जाता है तब भी वह बराक ओबामा को मिले प्रतिनिधियों के समर्थन की बराबरी नहीं कर सकेंगी ।

श्रीमती क्लिंटन के चुनावी ख़ेमे का विश्वास है कि वेस्ट वर्जीनिया में उनकी विजय से सूपर डेलेगेट्स को आश्वासन मिल जायेगा कि श्रीमती क्लिंटन, बराक ओबामा से बेहतर उम्मीदवार हैं ।

सूपर डेलेगेट्स पार्टी के अधिकारी और निर्वाचित कार्यालय के वह अधिकारी हैं जो अगस्त में पार्टी के नामांकन सम्मेलन में दोनों में से किसी भी उम्मीदवार का समर्थन कर सकते हैं । उनका समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों में से किसी भी उम्मीदवार को इतने प्रतिनिधि मतों की आशा नहीं है कि उन्हें बचे हुए पांच राज्यों के प्राथमिक चुनावों में बहुमत प्राप्त हो सके ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में सेना के 9 जवानों की मौत, 20 घायल
नेपाली सांसद राष्ट्रपति चुनने में नाकाम रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रतयासित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा अफगानिस्तान पहुंचे
अमरीकी राष्ट्रपतीय पद के डेमोक्रेटिक प्रत्याशित उम्मीदवार बराक ओबामा को विदेश यात्रा से विदेश नीति के बारे में अपनी छवि सुधारने की आशा
सीनेटर मैककेन ने नागरिक अधिकार सम्मेलन में अश्वेत वोटों के लिए अपील की
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा बोर्ड के सामने परमाणु निरीक्षण योजना पेश की
संप्रग सरकार को बचाने की कोशिशें तेज हुईं
मतसर्वेक्षणों के अनुसार भारतीय और पाकिस्तानी कश्मीर की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं ।
भारत को चावल, मकई, सोयाबीन की अच्छी फसल की आशा
आइये मिल कर सोचें: