वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

बर्मा में समुद्री तूफ़ान से मरने वालों की संख्या चौंतीस हज़ार से ऊपर पहुंची

13/05/2008

An injured survivor of the cyclone Nargis looks on in Bogalay, Burma, 13 May 2008
An injured survivor of the cyclone Nargis looks on in Bogalay, Burma, 13 May 2008
ऐसे में जब बर्मा में समुद्री तूफ़ान नर्गिस से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, राष्ट्रसंघ ने कहा है कि भूकंप से बचे दसियों हज़ार व्यक्तियों की मृत्यु हो सकती है क्योंकि उन्हें आपत्कालीन सहायता नहीं मिल पा रही है ।

आज बर्मा ने घोषणा की कि मरने वालों की संख्या चौंतीस  हज़ार से ऊपर पहुंच चुकी है । राष्ट्रसंघ का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या एक लाख तक हो सकती है ।

योरोपीय आयोग ने घोषणा की है कि बर्मा ने योरोपीय समुदाय के उच्च सहायता अधिकारी लूइस मिचेल को देश में आने की अनुमति दे दी है जिससे वह अंतर्राष्ट्रीय सहायता कर्मियों और राहत सामग्री के वितरण का बेहतर प्रबंध कर सकें ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि स्वच्छता की कमी के कारण बीमारियां फैल सकती हैं ।

अब तक बर्मा की सैनिक सरकार, राहत सामग्री के वितरण में सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय कर्मियों को बर्मा में प्रवेश की अनुमति देने से इन्कार करती रही है । राष्ट्रसंघ के अधिकारियों ने कहा है कि राहत सामग्री हवाई अड्डे पर इकट्ठा है जिसे समुद्री तूफ़ान से पीड़ितों तक पहुंचाये जाने का इंतज़ार है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
उत्तरी जापान में हजारों लोगों ने जी-8 सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन किया
भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से संसद में विश्वासमत प्राप्त करने के लिए कहा
समाजवादी पार्टी ने संसद में संप्रग सरकार के खिलाफ वोट न देने का संकेत दिया
ज़िम्बाब्वे में जेल के गार्ड द्वारा खींची गई फिल्म से मतदान में धांधली का पता चला
दक्षिणी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने सांसद की हत्या की
श्रीलंकाई सेना ने कहा, लड़ाई में 35 विद्रोही, एक सैनिक की मौत
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जी 8 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति बुश से भेंट की योजना
भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के साथ परमाणु समझौता सम्पन्न करने के इच्छुक
मैककेन ने कोलंबिया का दौरा किया, ओबामा ने राष्ट्रीय सेवा को प्रोत्साहित किया
आइये मिल कर सोचें:
दलाई लामा को चीन के साथ वार्ता में प्रगति की आशा