वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति बुश पांच-दिवसीय मध्य-पूर्व यात्रा के तहत इस्राइल पहुंचे

14/05/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

राष्ट्रपति जॉर्ज बुश इस्राइल पहुंच गए हैं, जो उनकी मध्य-पूर्व की पांच दिन की यात्रा का पहला पड़ाव है । श्री बुश इस्राइल की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने और मध्य-पूर्व शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आए हैं, लेकिन इस्राइल के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक जांच चलने के कारण उनके प्रयास बाधित हो सकते हैं ।

 

इस्राइल पहुंचने पर श्री बुश का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । इस्राइल की 60वीं वर्षगांठ मनाने के अलावा वह इस्राइलियों और फिलिस्तीनियों के बीच वार्ता को भी प्रोत्साहित करेंगे ताकि इस वर्ष के अंत तक शांति समझौते का प्रारूप तय हो सके ।

 

इस साल श्री बुश की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है । बेन गुरियन हवाई अड्डे पर इस्राइल के राष्ट्रपति शिमोन पेरेस ने और प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट ने उनका स्वागत किया और अमेरिकी राष्ट्रपति को इस्राइल का सबसे घनिष्ठ सहयोगी बताया ।

 

श्री ओलमर्ट ने कहा कि अमेरिका हमारे युवा देश के जीवन में हर महत्वपूर्ण मोड़ पर हमारे साथ रहा है औ आशा तथा संकट के पलों में उसने हमारा साथ दिया है । करीब 8 वर्ष पहले राष्ट्रपति बनने के बाद से श्री बुश हमारे सबसे घनिष्ठ सहयोगी और मित्र रहे हैं  

 

श्री बुश ने कहा कि इस्राइल और अमेरिका की जब स्थापना हुई तो दोनों के सामने कड़ी चुनौतियां थीं और दोनों देशों के समान सिद्धांत हैं, जिनके कारण वह सफल हुए हैं ।

 

यहां पहुंचने के कुछ देर बाद येरुशलम में श्री बुश और श्री ओलमर्ट के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई, जिसमें इस्राइल और मध्यमार्गी फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास की सरकार के बीच शांति वार्ता पर चर्चा की गई । श्री बुश शनिवार को मिस्र के शर्म एल-शेख रिजॉर्ट में श्री अब्बास से मिलेंगे, लेकिन फिलिस्तीनी इस बात से नाराज हैं कि वह फिलिस्तीनी क्षेत्रों की यात्रा नहीं कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने जनवरी में किया था ।

 

उधर श्री ओलमर्ट के खिलाफ येरुशलम के मेयर पद पर रहते हुए एक अमेरिकी व्यवसायी से रिश्वत लेने के आरोपों की जांच पुलिस कर रही है । श्री ओलमर्ट का कहना है कि वह निर्दोष हैं और दोषी पाए जाने पर इस्तीफा दे देंगे । हिब्रू विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र के प्रोफेसर रियूवान हजान ने कहा कि दो वर्षों में भ्रष्टाचार के पांच मामलों की जांच के कारण बहुत से इस्राइलियों को अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं रहा है ।

 

उन्होंने कहा कि जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, ज्यादातर इस्राइली उन्हें निर्दोष नहीं मानते और उनकी राय में उन्हें पद छोड़ देना चाहिए ।

 

उधर श्री बुश ने श्री ओलमर्ट पर विश्वास जताते हुए उन्हें एक ईमानदार व्यक्ति कहा और यह भी कहा कि चाहे जो भी हो, इस्राइली-फिलिस्तीनी शांति प्रक्रिया किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं करती ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में सेना के 9 जवानों की मौत, 20 घायल
नेपाली सांसद राष्ट्रपति चुनने में नाकाम रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रतयासित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा अफगानिस्तान पहुंचे
अमरीकी राष्ट्रपतीय पद के डेमोक्रेटिक प्रत्याशित उम्मीदवार बराक ओबामा को विदेश यात्रा से विदेश नीति के बारे में अपनी छवि सुधारने की आशा
सीनेटर मैककेन ने नागरिक अधिकार सम्मेलन में अश्वेत वोटों के लिए अपील की
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा बोर्ड के सामने परमाणु निरीक्षण योजना पेश की
संप्रग सरकार को बचाने की कोशिशें तेज हुईं
मतसर्वेक्षणों के अनुसार भारतीय और पाकिस्तानी कश्मीर की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं ।
भारत को चावल, मकई, सोयाबीन की अच्छी फसल की आशा
आइये मिल कर सोचें: