वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

चीन ने कहा, मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर सकती है

15/05/2008

中国救援人员疏散一名受伤者
Relief work in Sichuan
चीन ने कहा है कि सोमवार को आए घातक भूकंप के केंद्र के पास करीब 400 बांध और जलाशय क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे नई चिंताएं पैदा हो गई हैं । चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मृतकों की संख्या 50,000 से ऊपर जा सकती है ।

 

भूकंप के बाद मलबे के नीचे दबे लाखों लोगों की जान बचाने के लिए समय बीतता जा रहा है और सेना उन्हें बचाने का संघर्ष कर रही है । दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की ज्ञात संख्या 19,500 से अधिक हो गई है ।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा है कि सैनिकों को सिचुआन में ज़िपिंगपू बांध की मरम्मत करने के लिए भेजा गया है । चीन के जल मंत्री ने कहा कि भूकंप क्षेत्र में बांध, जलाशयों और पनबिजली संयंत्रों की सुरक्षा का कोई बड़ा मुद्दा नहीं है ।

 

7.9 तीव्रता का भूकंप आए तीन दिन से ज्यादा समय बीत चुका है और अधिकारियों ने स्वीकार किया कि जो लोग अब भी दबे हुए हैं, उन्हें बचाने की आशा धूमिल होती जा रही है ।

 

शिन्हुआ ने कहा है कि सिचुआन में 44 काउंटी और जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और लाखों बेघर लोगों का दबाव बढ़ता जा रहा है । कुछ बेघर निवासी अब सरकार द्वारा समय पर मदद न दिये जाने और आपात्कालीन सामग्री की कमी के बारे में शिकायतें करने लगे हैं ।

 

सरकार ने करीब 1.30 लाख सैनिकों को सिचुआन भेजा है और भूकंप पीड़ितों को बाहर निकालने और भूकंप में जीवित बचे लोगों के लिए आपात्कालीन सामग्री गिराने के लिए 101 और हेलीकॉप्टरों को तैनात कर दिया है ।

 

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस फेडरेशन और रेड क्रीसेंट सोसायटी ने चिकित्सा सहायता, भोजन, पानी और टेंटों के लिए आपात्कालीन अपील जारी की है । विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट ज़ोलिक ने कहा है कि उनकी संस्था चीन सरकार को संकट से उबरने और पुनर्निर्माण में मदद देने के लिए तैयार है ।

 

भूस्खलन की वजह से वेनचुआन और बाइचुआन काउंटी के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों की अवरुद्ध हो गई सड़कों को अब साफ कर दिया गया है और सैकड़ों कर्मचारी अंततः इन क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं ।

 

चीन सरकार ने बचाव कार्य में सहायता करने के लिए जनता से हथौड़ी और फावड़े जैसे उपकरण देने की एक असाधारण अपील की है । कुछ बचाव कार्यकर्ता मलबे के पहाड़ को अपने हाथों से ही खोदने की कोशिश कर रहे हैं ।

 

जापान से एक पेशेवर आपात्काल राहत टीम चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हुई । 30 सदस्यों की यह टीम सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में शुक्रवार को पहुंचेगी और शायद वह पहली विदेशी बचाव टीम है, जिसे मदद करने की अनुमति दी गई है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
संप्रग सरकार को बचाने की कोशिशें तेज हुईं
मतसर्वेक्षणों के अनुसार भारतीय और पाकिस्तानी कश्मीर की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं ।
भारत को चावल, मकई, सोयाबीन की अच्छी फसल की आशा
छह-पक्षीय कोरियाई परमाणु वार्ता के लिए उच्च राजनयिकों की बैठक अगले सप्ताह
नेपाल में पुलिस ने एक सौ से अधिक तिब्बती प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
पोप बेनेडिक्ट ने धार्मिक समुदाय से हिंसा के खिलाफ संगठित होने का आग्रह किया
ईरानी विदेश मंत्री ने परमाणु वार्ता में अमेरिका की उपस्थिति का स्वागत किया
उच्च अमेरिकी अधिकारी को इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में अधिक कटौती की आशा
तीन नए जनमत सर्वेक्षणों में सीनेटर ओबामा अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे
आइये मिल कर सोचें: