वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

बुश परमाणु समझौता करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे

16/05/2008

U.S. President George W. Bush (C) and Saudi King Abdullah (L) review the honour guard during an arrival ceremony at King Khaled International Airport in Riyadh, 16 May 2008
U.S. President George W. Bush (C) and Saudi King Abdullah (L) review the honour guard during an arrival ceremony at King Khaled International Airport in Riyadh, 16 May 2008
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश वॉशिंगटन और रियाद के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर शाह अब्दुल्ला से बातचीत करने सऊदी अरब पहुंचे । समझा जाता है कि दोनों नेता नागरिक परमाणु प्रौद्योगिकी पर समझौता करेंगे ।

राष्ट्रपति बुश और शाह अब्दुल्ला ने रियाद में सेना की सलामी गारद का निरीक्षण किया । राजधानी के बाहर शाह अब्दुल्ला के फार्म में वह निजी बातचीत करेंगे ।

दोनों नेता सऊदी अरब को चिकित्सा और औद्योगिक उपयोगों तथा बिजली बनाने के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करने में मदद देने के समझौते पर बातचीत करेंगे । इस समझौते के तहत परमाणु रियेक्टरों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय ईंधन संसाधन मुहैया कराए जाएंगे और इससे सऊदी नेतृत्व के इस क्षेत्र के लिए अप्रसार मॉडल होने की मिसाल दी जाएगी, जैसा कि बुश प्रशासन का मानना है ।

इस समझौते के तहत सऊदी अरब के विशाल तेल भंडारों और उसकी पाइपलाइन वितरण प्रणाली तथा सीमाओं की बेहतर सुरक्षा करने के लिए सहयोग भी किया जाएगा ।

इस समझौते के तहत सऊदी अरब परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए परमाणु आतंकवाद का मुकाबला करने और गैरकानूनी रूप से परमाणु सामग्री रखने का पता लगाने और उसे जब्त करने की उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक पहल में शामिल हो जाएगा ।

सऊदी अरब जन-विनाशक हथियारों, उनसे संबंधित सामग्रियों और वितरण प्रणालियों के प्रसार का मुकाबला करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन में भी शामिल होगा ।

राष्ट्रपति बुश ने कहा है कि वह शाह अब्दुल्ला से अपने देश में तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए कहेंगे ताकि ऊर्जा के रिकॉर्ड मूल्यों में गिरावट लाई जा सके । जनवरी में भी ऐसा ही अनुरोध किया गया था, जिसे सऊदी अरब ने ठुकरा दिया था, क्योंकि वह प्रतिदिन 85 लाख बैरल का उत्पादन ही करता है ।

इराक युद्ध की वजह से वॉशिंगटन और रियाद के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं । प्रथम खाड़ी युद्ध के विपरीत, जब सऊदी अरब ने तेल उत्पादन बढ़ा दिया था और कुवैत को आजाद करने के लिए भुगतान करने में मदद की थी, सऊदी अरब ने 2003 में अमेरिका द्वारा सद्दाम हुसैन का तख्ता पलटने का विरोध किया था ।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीव हेडली ने कहा है कि उनकी साझा हितों की भागीदारी है ।

श्री हेडली ने कहा कि इसलिए मेरे विचार में संबंध काफी अच्छी स्थिति में हैं । ऐसा नहीं है कि तनाव नहीं हुए थे । जाहिर है कि इराक युद्ध का और उसके बाद की स्थिति को संभालने का दबाव पड़ा था । अभी ऐसे मुद्दे हैं, जो सऊदी अरब हमारे सामने उठाएगा । हमारे कुछ मुद्दे हैं, जो हम उनके सामने उठाएंगे । हम चाहेंगे कि वे इराक के लिए ज्यादा राजनयिक समर्थन दें और इराक को अरब परिवार में शामिल कर लें । इस मामले में उन्होंने उतना नहीं किया, जितना हम चाहते थे ।

न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में 2001 में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भी संबंधों में खटास आ गई थी, क्योंकि 19 अपहरणकर्ताओं में से 15 सऊदी नागरिक थे ।

वॉशिंगटन स्थित सार्वजनिक नीति शोध संगठन, सेंटर फॉर स्टैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में मध्य-पूर्व कार्यक्रम के निदेशक जॉन ऑल्टरमेन का कहना है कि इन संबंधों में कुछ तो 11 सितंबर की घटनाओं से, कुछ इराक की घटनाओं से और कुछ सऊदी अरब की इस भावना से कि अमेरिका उतना सक्षम नहीं है, जितना वह समझता था, संबंधों में बदलाव आया है । और चूंकि अमेरिका का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए अब अमेरिकी अक्षमता के खिलाफ खड़े होने की तात्कालिक जरूरत है । इससे इन बैठकों का पूरा परिदृश्य बदल गया है और जब अमेरिकी राष्ट्रपति कहेंगे कि मैं चाहता हूं कि आप ऐसा करें तो जो होना चाहिए, वह भी बदल जाएगा ।

राष्ट्रपति बुश शनिवार को सऊदी अरब से मिस्र के लिए रवाना होंगे, जहां वह राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के अतिरिक्त अफगान राष्ट्रपति हामिद करज़ई, जोर्डन के शाह अब्दुल्ला और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ अलग-अलग बातचीत करेंगे ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
अमरीका पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों से जुडी आर्थिक सहायता से युद्धक विमानों को सुधारने की अनुमति देगा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करने के लिए कहा
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्मा की आलोचना की
सीनेटर ओबामा- यूरोप यात्रा का लक्ष्य अटलांटिक पार एकता बहाल करना
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने आदेश की अवज्ञा के लिए आठ सांसदों को निष्कासित किया
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी रखने की मांग की
दोहा विकास वार्ता के लिए व्यापार मंत्रियों की बैठक
बस में बम-विस्फोटों का ओलंपिक से संबंध नहीं- चीन
आइये मिल कर सोचें: