वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने जयपुर बम-विस्फोट के संदिग्ध व्यक्तियों के स्केच जारी किये

16/05/2008

Bharatiya Janata Party activists burn an effigy representing terrorism, during a protest against the serial bomb explosions in Jaipur, 14 May 2008
Bharatiya Janata Party activists burn an effigy representing terrorism, during a protest against the serial bomb explosions in Jaipur, 14 May 2008
पुलिस ने जयपुर में मंगलवार को हुए विस्फोटों के सिलसिले में, जिनमें 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे, तीन संदिग्ध व्यक्तियों के स्केच जारी किये हैं ।

राजस्थान के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु के इन तीन व्यक्तियों ने साइकिलें खरीदी थीं, जिनका इस्तेमाल सिलसिलेवार बम-विस्फोटों में किया गया था । ये स्केच दुकानदारों द्वारा दिये गए ब्यौरों के आधार पर बनाए गए हैं ।

अधिकारियों ने विस्फोटों के अगले दिन एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति का स्केच जारी किया था ।

पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में दर्जनों लोगों से पूछताछ की है और उन्हें रिहा कर दिया है । उनमें ज्यादातर बांग्लादेशी प्रवासी श्रमिक थे ।

एक अल्पज्ञात भारतीय उग्रवादी संगठन, इंडियन मुजाहिद्दीन ने गुरुवार को राजस्थान की राजधानी में 8 बम-विस्फोट करने की जिम्मेदारी ली ।

पुलिस ने कहा है कि मीडिया को ई-मेल और वीडियो क्लिप भेजे गए थे, जिनमें साइकिलों पर बम बंधे हुए दिखाए गए थे । परंतु अधिकारियों ने कहा कि वे इन संदेशों की सत्यता को लेकर शंकालु हैं ।

जयपुर के मंदिरों और बाजारों के पास कुछ मिनटों के अंतराल से फटे बम साइकिलों पर लगाए गए थे ।

इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में हिंदू बहुसंख्यक और मुस्लिम अल्पसंख्यक आबादी है । अधिकारियों का कहना है कि उनके विचार में हमलावरों का इरादा गुटीय हिंसा भड़काने का था ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
प्रमुख भारतीय वामपंथी दल ने लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को पार्टी से निकाला
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने आदेश की अवज्ञा के लिए आठ सांसदों को निष्कासित किया
सीनेटर ओबामा कड़ी सुरक्षा में फिलिस्तीनी नेताओं से मिले
सीनेटर मैककेन ने ओबामा के साथ इराक पर अपने मतभेदों को प्रकट किया
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी रखने की मांग की
भारत में सत्तारूढ़ गठबंधन ने 19 वोटों से विश्वास मत हासिल किया
दोहा विकास वार्ता के लिए व्यापार मंत्रियों की बैठक
सीनेटर ओबामा शाह अब्दुल्ला से वार्ता करने जोर्डन पहुंचे
बस में बम-विस्फोटों का ओलंपिक से संबंध नहीं- चीन
ओलंपिक में भाग लेने वाले अमेरिकी खिलाड़ियों को व्हाइट हाउस ने विदा किया
भारत-पाक शांति प्रक्रिया तनावपूर्ण- भारत
आइये मिल कर सोचें: