वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्र संघ ने कहा, तूफान के बाद 10 लाख बर्मी बच्चों को खतरा

16/05/2008

Cyclone survivors repair their damaged house on outskirts of Rangoon, Burma, 16 May 2008
Cyclone survivors repair their damaged house on outskirts of Rangoon, Burma, 16 May 2008
राष्ट्र संघ की एक एजेंसी ने कहा है कि समुद्री तूफान नर्गिस के बाद 10 लाख बच्चों को बीमार पड़ने का खतरा है । यह चिंता उस समय जताई गई है, जब बर्मा की सैन्य सरकार को और अधिक अंतर्राष्ट्रीय राहत एजेंसियों को आने की अनुमति देने के लिए मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

राष्ट्र संघ बाल सहायता कोष, यूनिसेफ ने रिपोर्ट दी है कि लाखों बच्चे खुले में रह रहे हैं और मानसून की बारिश से बचने का बहुत कम साधन उपलब्ध है ।

थाईलैंड में यूनिसेफ की प्रवक्ता शांता ब्लोमेन ने कहा कि दो हफ्ते पहले बर्मा में आए नर्गिस तूफान के पीड़ितों में 30 से 40 प्रतिशत बच्चे हैं ।

उन्होंने कहा कि बर्मा में बच्चों की स्थिति बहुत गंभीर है । उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति चिंताजनक है । आकलन रिपोर्टों से संकेत मिला है कि घरों, स्कूलों, पानी और सफाई व्यवस्थाओं के नष्ट होने से जीवित बचे बच्चों को लगातार खतरा बना हुआ है ।

शुक्रवार को सुश्री ब्लोमेन ने कहा कि बच्चों को हैजा जैसे रोग हो सकते हैं और उनका शोषण तथा यौन शोषण भी किया जा सकता है । सहायता संगठन बच्चों की सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि वे अपने परिवारों या संबंधियों के साथ रहें ।

राष्ट्र संघ ने कहा है कि बर्मा में आई इस सबसे बुरी प्राकृतिक आपदा से 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं । अधिकृत मृतक संख्या 43,000 से अधिक है, लेकिन सहायता संगठनों का आकलन है कि यह 1.28 लाख तक पहुंच सकती है ।

बर्मा की सेना पर जीवित बचे लोगों की मदद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों को इस क्षेत्र में आने देने का दबाव बना हुआ है । शुक्रवार को राहत प्रयासों में सहायता देने के लिए थाईलैंड से एक चिकित्सा दल आने वाला था ।

बर्मा में राष्ट्र संघ टीम के प्रवक्ता स्टीव मार्शल ने कहा कि इस क्षेत्र में मदद पहुंच रही है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है । उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रयास की जरूरत है ।

सहायता कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि वे तूफान के एक-तिहाई से भी कम पीड़ितों तक पहुंच सके हैं । अगले कुछ दिनों में राष्ट्र संघ के मानवीय सेवा प्रमुख जॉन होम्स सरकार के साथ राहत प्रयासों पर चर्चा करने के लिए रंगून आएंगे । सोमवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन की बैठक सिंगापुर में होगी, जिसमें बर्मा को सहायता बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा । बर्मा इस संगठन का सदस्य है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
उत्तरी जापान में हजारों लोगों ने जी-8 सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन किया
भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से संसद में विश्वासमत प्राप्त करने के लिए कहा
समाजवादी पार्टी ने संसद में संप्रग सरकार के खिलाफ वोट न देने का संकेत दिया
ज़िम्बाब्वे में जेल के गार्ड द्वारा खींची गई फिल्म से मतदान में धांधली का पता चला
दक्षिणी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने सांसद की हत्या की
श्रीलंकाई सेना ने कहा, लड़ाई में 35 विद्रोही, एक सैनिक की मौत
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जी 8 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति बुश से भेंट की योजना
भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के साथ परमाणु समझौता सम्पन्न करने के इच्छुक
मैककेन ने कोलंबिया का दौरा किया, ओबामा ने राष्ट्रीय सेवा को प्रोत्साहित किया
आइये मिल कर सोचें:
दलाई लामा को चीन के साथ वार्ता में प्रगति की आशा