वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

आसियान, राष्ट्र संघ ने बर्मा से सहायता बढ़ाने के लिए कहा

19/05/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

Survivors of Cyclone Nargis rush to get first in line to receive donated goods from a local donor at a monastery outside the capital of Yangon, Myanmar on Monday May 19, 2008.AP
Survivors of Cyclone Nargis rush to get first in line to receive donated goods from a local donor at a monastery outside the capital of Yangon, Myanmar on Monday May 19, 2008
बर्मा समुद्री तूफान नर्गिस से प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी चिकित्सा दलों को आने की अनुमति देने पर राजी हो गया है । दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की संगठन की बैठक के दौरान यह समझौता हुआ । इस हफ्ते राष्ट्र संघ महासचिव भी बर्मा आ रहे हैं ।

 

कई हफ्तों तक राहत कार्यकर्ताओं को अनुमति देने के अनुरोधों को ठुकराने के बाद बर्मा की सैन्य सरकार तूफान पीड़ितों की मदद के लिए विदेशी चिकित्सा दलों को अनुमति देने के लिए मान गई है ।

 

यह समझौता सोमवार को सिंगापुर में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हुआ । विदेश मंत्री तूफान पीड़ितों को सहायता में ताल-मेल बिठाने के लिए एक व्यवस्था लागू करने पर भी सहमत हो गए । बर्मा के प्रतिनिधि दल ने कहा कि 2 और 3 मई को आए तूफान से हुआ नुकसान 10 अरब डॉलर तक का हो सकता है । मृतकों और लापता लोगों की संख्या 1.34 लाख से अधिक हो गई है ।

 

राष्ट्र संघ राहत अभियान की प्रवक्ता आमंडा पिट ने कहा कि सिंगापुर की बैठक कई दिनों तक पर्दे के पीछे चली वार्ताओं के बाद हुई है । उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ बातचीत होती रहे । सिंगापुर में विदेश मंत्रियों की आज की बैठक का एक उद्देश्य यह था ।

 

मानवाधिकार संगठनों और कई पश्चिमी सरकार ने बर्मा की सेना पर तूफान पीड़ितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है ।

 

विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रवक्ता मार्कूस प्रायोर ने कहा कि भोजन और अन्य जरूरी सामान का वितरण करने में कुछ प्रगति हुई है । उन्होंने कहा कि इस हफ्ते के अंत तक हमने 2.5 लाख लोगों के लिए पर्याप्त भोजन भेज दिया था । एक हफ्ते पहले हम केवल 20 प्रतिशत जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास करने की बात कर रहे थे और अब हम शायद 30 प्रतिशत से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके हैं ।

 

राष्ट्र संघ महासचिव बान की-मून संभवतः बुधवार को बर्मा पहुंचेंगे और देश के नेताओं से मिलेंगे । इसके बाद वह शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं की बैठक में भाग लेने के लिए थाईलैंड लौट जाएंगे । राष्ट्र संघ अधिकारियों ने कहा है कि बर्मा के नेता जनरल थान श्वे ने श्री बान से टेलीफोन पर बातचीत करने से इन्कार कर दिया है ।

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में सेना के 9 जवानों की मौत, 20 घायल
नेपाली सांसद राष्ट्रपति चुनने में नाकाम रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रतयासित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा अफगानिस्तान पहुंचे
अमरीकी राष्ट्रपतीय पद के डेमोक्रेटिक प्रत्याशित उम्मीदवार बराक ओबामा को विदेश यात्रा से विदेश नीति के बारे में अपनी छवि सुधारने की आशा
सीनेटर मैककेन ने नागरिक अधिकार सम्मेलन में अश्वेत वोटों के लिए अपील की
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा बोर्ड के सामने परमाणु निरीक्षण योजना पेश की
संप्रग सरकार को बचाने की कोशिशें तेज हुईं
मतसर्वेक्षणों के अनुसार भारतीय और पाकिस्तानी कश्मीर की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं ।
भारत को चावल, मकई, सोयाबीन की अच्छी फसल की आशा
आइये मिल कर सोचें: