वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमरीकी अधिकारी ने उग्रवादियों के साथ बातचीत करने के ख़िलाफ़ पाकिस्तान को चेतावनी दी ।

21/05/2008

Deputy Secretary of State John Negroponte testifies on Capitol Hill in Washington <br/> (File Photo - 06 Mar 2008)
Deputy Secretary of State John Negroponte testifies on Capitol Hill in Washington
(File Photo )
अमरीका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि बुश प्रशासन ने पाकिस्तान को अफ़ग़ान सीमा के पास स्थित उग्रवादियों के साथ बातचीत करने की कोशिश के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है । अमरीकी उप विदेश मंत्री जौन नीग्रोपोन्टे ने कौंग्रेस को दिए एक साक्ष्य में बताया कि वाशिंगटन मानता है कि इस प्रकार का एक समझौता उग्रवादियों को पाकिस्तान तथा विश्व भर में आतंकवादी हमलों की और योजनाएं बनाने के लिए समय दे सकता है ।

पाकिस्तान में नव निर्मित सरकार के कुछ सदस्य चाहते हैं कि क्षेत्र में सुरक्षा सुधारने के एक प्रयास में अल क़ायदा से संबंधित तालेबान अतिवादियों के साथ एक शांति समझौते पर बातचीत की जाए ।

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में तालेबान उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले हमले, उनके नेता बैतुल्लाह महसूद के युद्ध विराम का आह्वान किये जाने के बावजूद जारी हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
अमरीका पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी प्रयासों से जुडी आर्थिक सहायता से युद्धक विमानों को सुधारने की अनुमति देगा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करने के लिए कहा
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्मा की आलोचना की
सीनेटर ओबामा- यूरोप यात्रा का लक्ष्य अटलांटिक पार एकता बहाल करना
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने आदेश की अवज्ञा के लिए आठ सांसदों को निष्कासित किया
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी रखने की मांग की
दोहा विकास वार्ता के लिए व्यापार मंत्रियों की बैठक
बस में बम-विस्फोटों का ओलंपिक से संबंध नहीं- चीन
आइये मिल कर सोचें: