वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के साथ परमाणु समझौता सम्पन्न करने के इच्छुक

03/07/2008

 
India's Prime Minister Manmohan Singh (r) with President Bush (file photo)
India's Prime Minister Manmohan Singh (r) with President Bush .

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के साथ परमाणु समझौता सम्पन्न करने की भरसक कोशिश कर रहे है, जिससे देश को अपने ऊर्जा संयंत्रों के लिए परमाणु ईंधन और प्रौद्योगिकी खरीदने में मदद मिलेगी, हालांकि उसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं । श्री सिंह ने कहा है कि हालांकि भारत में इस सौदे का कुछ राजनीतिक विरोध हो रहा है, लेकिन उन्हें आशा है कि वह अगले हफ्ते जब जी-8 सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति बुश को सकारात्मक संदेश दे सकेंगे । वी.ओ.ए संवाददाता रवि खन्ना की रिपोर्ट-

 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में अपने वामपंथी सहयोगियों से इस समझौते को आगे बढ़ाने देने के लिए सार्वजनिक अपील जारी की । वह अगले हफ्ते जी-8 शिखर सम्मेलन में जाने से पहले अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ समझौते को अंतिम रूप देना चाहते हैं ।


इस समझौते के अंतर्गत भारत के गैर-सैनिक परमाणु प्रतिष्ठानों का अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण किया जा सकेगा ।


उन्होंने कहा कि इसके बाद वह इस समझौते को संसद में पेश करेंगे और उसके बाद ही इसे अमेरिकी कांग्रेस को उसकी अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ।


श्री मनमोहन सिंह ने कहा,
"हमें अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ भारत के लिए विशेष (परमाणु) सुरक्षित उपायों का समझौता करना होगा । इसके बाद हमें न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप से कहना होगा कि वे परमाणु सामग्री के मामले में व्यापार करने के लिए भारत के प्रति अपने मौजूदा प्रतिबंधों में ढील दें ।"

परंतु श्री प्रकाश करात जैसे वामपंथी सांसद समझौते का विरोध कर रहे हैं ।


भारतीय वामपंथी नेता प्रकाश करात ने कहा,
"अमेरिकी प्रशासन के साथ द्विपक्षीय समझौता करने से भारत अमेरिका के साथ सामरिक गठबंधन बनाने के लिए बाध्य होगा, जिसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे ।"

वामपंथियों का कहना है कि अगर यह समझौता किया गया तो वे अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगे ।


नई दिल्ली से मिली खबरों में कहा गया है कि श्री सिंह उनके बजाय विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं ।


जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में दक्षिण एशिया विशेषज्ञ वॉल्टर एंडर्सन ने कहा कि वह श्री सिंह की व्यग्रता को समझते हैं ।


उन्होंने कहा कि अगले एक या दो हफ्तों में कुछ किया जाना जरूरी है ताकि मौजूदा अमेरिकी कांग्रेस इस पर, अगली कांग्रेस की 20 जनवरी को होने वाली बैठक से पहले, विचार कर सके । हो सकता है कि इस समझौते के प्रति अगली कांग्रेस का रवैया मौजूदा कांग्रेस की तुलना में कम मित्रतापूर्ण हो ।


उन्होंने कहा कि अगर भारत में विरोधी इसमें विलंब करते रहेंगे तो समय खत्म हो सकता है और कोई समझौता नहीं होगा । उन्होंने कहा कि नए प्रशासन द्वारा इस समझौते को मंजूरी दिये जाने की संभावना कम है ।


श्री वॉल्टर एंडर्सन ने कहा कि क्या श्री बराक ओबामा या श्री जॉन मैककेन का नया प्रशासन इतना उत्साही होगा
? किसी ने भी उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जितनी श्री जॉर्ज बुश ने दिखाई है । वास्तव में श्री ओबामा ने परमाणु अप्रसार में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है ।

वॉशिंगटन में सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष जॉसेफ बिडेन ने सोमवार को कहा कि अगर भारत अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से मंजूरी हासिल कर लेता है तो वह इस समझौते को स्वीकृति दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे ।


वुडरो विलसन सेंटर के दक्षिण एशिया विशेषज्ञ डेनिस कक्स ने कहा कि अगर भारत यह समझौता नहीं कर सका तो महाशक्ति के तौर पर उसके भविष्य के बारे में सवाल उठ सकते हैं ।


उन्होंने कहा कि इस पर भारत सरकार ने बातचीत की थी, भारत सरकार को वह मिला, जो वह चाहती थी और अब ऐसा लगता है कि उसमें इसे आगे बढ़ाने की दृढ़ता नहीं है । इससे भारत की छवि अच्छी नहीं होगी ।


श्री कक्स ने कहा कि भारत की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के कारण भारत को ऊर्जा की जरूरत है और यह समझौता उसे न केवल ऊर्जा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराएगा ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय स्टॉक बाजार में सुधार, सूचकांक 11,000 के स्तर तक पहुंचा

  अन्य रिपोर्टें
वैश्विक आर्थिक संकट का असर विदेशी पूंजीनिवेश पर पड़ सकता है- कमलनाथ
वित्तीय संकट का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रपति बुश का एकता का संकल्प
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति खातमी द्वारा अनेक प्रमुख पश्चिमी नेताओं के साथ तेहरान में सम्मलेन की अध्यक्षता
पाकिस्तानी राष्ट्रपति की चीन यात्रा
भारतीय प्रधानमंत्री ने बढ़ती हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए कहा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन, काबुल में हुए हमले के मुद्दे उठाए
इराकी प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश सैनिकों से वापस जाने को कहा
ईरान इराकियों को अमेरिकी सैनिक समझौते के खिलाफ रिश्वत देने की कोशिश करता है- अमेरिका
भारतीय चंद्रयान का लक्ष्य चाँद के ऊर्जा भंडार की खोज
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की तिथि पर कोई फैसला नहीं
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना की हत्या के प्रयास में शामिल बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा मामलों पर बातचीत
पाकिस्तानी सैनिकों के हाथों ३४ उग्रवादी मारे गए
बैंकों की सहायता से विश्व के वित्त बाज़ारों में सुधार
संकटग्रस्त बैंकों को सहायता - शेयर बाज़ारों की स्थिति सुधरी
अफगानिस्तान में हिंसा से १४ तालिबान और दो असैनिक नागरिकों की मौत
हाल की इराकी हिंसा में 16 मारे गए
उत्तर कोरिया द्वारा राष्ट्र संघ निरीक्षकों को उत्तर कोरिया वापस आने की अनुमति
ईरान का एक सुधारवादी वर्ष 2009 के राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में होगा
रूस ने अंतरमहादेशीय मिसाइलों का परीक्षण किया
वर्ष २००८ के अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता अमरीकी प्रोफ़ेसर पाल क्रुगमन
ओबामा की आर्थिक योजना की रूपरेखा पेश करने की योजना
चीन ने 12 साल में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया
परमाणु समझौते पर अन्तिम मुहर