 |
| Afghan policemen and health workers carry a dead body at the site of a suicide attack in Kabul, Afghanistan, 07 Jul 2008 |
अफगानिस्तान
के पूर्व विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने वौइस् ऑफ़ अमेरिका
हिन्दी से बात करते हुए कहा कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास के निकट हुआ
हमला निश्चित रूप से आतंकवादी कृत्य है और उनका काम है जो अफगानिस्तान में
अस्थिरता फैलाना चाहते हैं और भारत अफगानिस्तान दोस्ती को नुक्सान
पहुँचाना चाहते हैं. डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें इसमें
ज़रा भे संदेह नहीं है कि ये काम तालेबान का है. उन्होंने कहा कि इस
दुश्मन ने इस हमले से भारत और अफगानिस्तान दोनों ही को एक ही वार में
निशाना बनाया है जिस से ये बात रेखांकित होती है कि अफ्घान सैनिकों को
अधिक सशक्त बनना होगा और ऐसे हमलों को टोकने की क्षमता दर्शनी होगी.
साथ
ही उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों पर, न
ही अफगानिस्तान के पुनः निर्माण की प्रक्रिया में भारत की भूमिका पर कोई
बुरा प्रभाव पड़ेगा. .