 |
| S. Korean envoy Kim Sook speaks to reporters in Beijing |
एक दक्षिण कोरियाई अधिकारी ने कहा है कि उत्तर
कोरियाई परमाणु निशस्त्रीकरण वार्ता में शामिल छह देशों के विदेश मंत्री अगले
हफ्ते सिंगापुर में मिलेंगे ।
अधिकारी ने कहा कि यह बैठक दक्षिण-पूर्व एशियाई
देशों के संगठन आसियान के क्षेत्रीय मंच के अवसर पर अलग से होगी । पहली बार
अमेरिका, रूस, चीन, जापान और दोनों कोरियाई देशों के विदेश मंत्री प्योंगयांग के
परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करेंगे ।
अधिकारी ने कहा है कि यह बातचीत अनौपचारिक होगी और
इसमें कोई समझौता होने की उम्मीद नहीं है ।
इस उच्चस्तरीय बैठक से कुछ हफ्ते पहले उत्तर कोरिया
ने अपनी परमाणु गतिविधियों की घोषणा कर दी थी, जिससे एक महीने से जारी गतिरोध खत्म
हो गया था ।
पिछले हफ्ते हुई बातचीत के दौरान प्योंगयांग अक्टूबर
के अंत तक अपने प्रमुख प्लूटोनियम उत्पादक संयंत्रों को बंद करने और अपनी घोषणा की
पुष्टि के लिए स्थल के निरीक्षण की अनुमति देने के लिए सहमत हो गया था ।