वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पोप बेनेडिक्ट ने धार्मिक समुदाय से हिंसा के खिलाफ संगठित होने का आग्रह किया

18/07/2008

 

Australian Prime Minister Kevin Rudd (L), Pope Benedict XVI and Rudd's wife Therese Rein pose for a photograph at Admiralty House in Sydney, 17 Jul 2008
Australian Prime Minister Kevin Rudd (L), Pope Benedict XVI and Rudd's wife Therese Rein pose for a photograph at Admiralty House in Sydney, 17 Jul 2008
पोप बेनेडिक्ट ने विश्व के सभी धर्मों के लोगों से दुष्ट और अंधाधुंध हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का अनुरोध किया है ।

पोप ने शुक्रवार को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में कई धार्मिक नेताओं के एक संगठन के समक्ष यह अपील की । वह विश्व युवा दिवस समारोह में भाग लेने सिडनी आए हैं ।

पोप बेनेडिक्ट ने कहा कि धार्मिक समुदाय की संगठित आवाज़ शेष विश्व को अपने विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से और मानव गरिमा का पूर्ण सम्मान करते हुए हल करने के लिए मना सकती है ।

इस बैठक के बाद पोप ने ईसा मसीह के अंतिम दिनों की नाटकीय प्रस्तुति का शुभारंभ करने के लिए प्रार्थना  की ।

विश्व युवा दिवस के लिए दुनिया भर से 1 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री ऑस्ट्रेलिया आए हैं ।

मंगलवार को शुरू हुआ यह छह-दिवसीय समारोह कैथोलिक चर्च में नई जान फूंकने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है और 1986 से हर दूसरे या तीसरे वर्ष विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाता है ।

आज अपने भाषण के दौरान पोप ने विश्व के ईसाई समुदाय को चेतावनी दी कि वह एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है । उनका इशारा महिलाओं और समलैंगिकों पर एंग्लिकन चर्च में मतभेद की संभावना की ओर था ।

दुनिया भर में एंग्लिकन समुदाय के पादरी एक दशक में एक बार होने वाली लेम्बेथ कॉन्फ्रेंस के लिए ब्रिटेन के केंटरबरी शहर में इकट्ठे हो रहे हैं

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
योरोप के शेयर बाज़ारों में दोपहर के कारोबार में बड़ी तेज़ी देखने को मिली.

  अन्य रिपोर्टें
संकटग्रस्त बैंकों को सहायता - शेयर बाज़ारों की स्थिति सुधरी
अफगानिस्तान में हिंसा से १४ तालिबान और दो असैनिक नागरिकों की मौत
हाल की इराकी हिंसा में 16 मारे गए
उत्तर कोरिया द्वारा राष्ट्र संघ निरीक्षकों को उत्तर कोरिया वापस आने की अनुमति
ईरान का एक सुधारवादी वर्ष 2009 के राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में होगा
रूस ने अंतरमहादेशीय मिसाइलों का परीक्षण किया
वर्ष २००८ के अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता अमरीकी प्रोफ़ेसर पाल क्रुगमन
ओबामा की आर्थिक योजना की रूपरेखा पेश करने की योजना
चीन ने 12 साल में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया
परमाणु समझौते पर अन्तिम मुहर