वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

नेपाल में पुलिस ने एक सौ से अधिक तिब्बती प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

18/07/2008

 

Nepalese police arrest a Tibetan protester in Kathmandu, 08 Jun 2008
Nepalese police arrest a Tibetan protester in Kathmandu
नेपाल की पुलिस ने कहा है कि उन्होंने काठमांडू में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे एक सौ से अधिक निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों को गिरफ़्तार कर लिया है ।

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को इकट्ठा होते हुए  तिब्बत की स्वतंत्रता के नारे लगाए ।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कम से कम 118 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा उन्हें बाद में रिहा कर दिया जायेगा ।

निर्वासन में रह रहे तिब्बती मार्च से चीन के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय से जब तिब्बत में प्रदर्शनकारियों और चीनी अधिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई थी ।

इस महीने के शुरू में तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू स्थित चीनी दूतावास में प्रवेश करने का प्रयास किया था, तब नेपाल की पुलिस ने निर्वासन में रह रहे लगभग 300 तिब्बतियों को हिरासत में ले लिया था ।

नेपाल में लगभग बीस हज़ार तिब्बती शरणार्थी रहते हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
बिहार की बाढ़ राष्ट्रीय आपदा घोषित, केंद्र 1000 करोड़ रुपये, 1.25 लाख टन खाद्यान्न देगा
सेनेटर मकैन ने एक महिला राज्यपाल को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना जोडीदार चुना
उड़ीसा के कंधमाल क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील, केंद्र सीबीआई जांच के पक्ष में
प. बंगाल के शिंगूर में टाटा मोटर्स में काम बंद
अगले पाकिस्तानी राष्ट्रपति को गंभीर चुनौतियों का सामना करना होगा
ईरान ने अपने पास 4,000 न्यूक्लियर सेंट्रीफ्यूज़ होने का दावा किया
रूस ने जी-7 पर जॉर्जिया के मामले में पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने का आरोप लगाया
उड़ीसा में हिंसा जारी, सैंकड़ों लोगों का पलायन
डेमोक्रेटिक अधिवेशन बराक ओबामा के बहु-प्रतीक्षित भाषण के साथ समाप्त होगा
तिब्बती निर्वासितों ने काठमांडू में प्रदर्शन किया
एशिया में गरीबी नापने के लिए एशियाई विकास बैंक ने नए मानदंड बनाए
भारत के पर्यावरण संरक्षणवादी कीट-पतंगों के बढ़ते शिकार से चिंतित
आइये मिल कर सोचें: