वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रतयासित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा अफगानिस्तान पहुंचे

19/07/2008

 

Democratic presidential candidate Barack Obama speaks at the Ronald Reagan International Trade Center in Washington, 15 July 2008
Democratic presidential candidate Barack Obama 
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा विदेश नीति के मामले में अपनी छवि सुधारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर हैं और सबसे पहले अफगानिस्तान आए हैं ।

एक प्रवक्ता ने कहा कि सीनेटर ओबामा शनिवार को काबुल पहुंचे, जहां वह संभवतः अफगान राष्ट्रपति हामिद करज़ई से मिलेंगे ।

श्री ओबामा के साथ दो अन्य अमेरिकी सीनेटर, नेब्रास्का के रिपब्लिकन चक हेगल और रोड आईलैंड के डेमोक्रेट जैक रीड भी आए हैं । यह प्रतिनिधिमंडल इराक की यात्रा भी करेगा ।

यात्रा से पहले श्री ओबामा ने पत्रकारों को बताया कि वह दोनों प्रमुख युद्ध क्षेत्रों में कमांडरों की चिंताओं के बारे में जानने के लिए उनसे बातचीत करना चाहते हैं ।  

श्री ओबामा ने इराक से सैनिक हटाने और अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया है और कहा है कि आतंकवाद से लड़ना ज्यादा महत्वपूर्ण है ।

उनके रिपब्लिकन विरोधी, सीनेटर जॉन मैककेन ने श्री ओबामा की योजनाओं की आलोचना की है और कहा है कि इराक में अमेरिकी रणनीति कारगर रही है ।

श्री ओबामा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान इस्राइल, जॉर्डन, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन भी जाएंगे ।

फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि वह अगले हफ्ते पश्चिमी तट में नेताओं से मिलेंगे ।

कुछ आलोचकों ने कहा है कि पहली बार सीनेटर बने ओबामा कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मामलों में बहुत अनुभवहीन हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय स्टॉक बाजार में सुधार, सूचकांक 11,000 के स्तर तक पहुंचा

  अन्य रिपोर्टें
वैश्विक आर्थिक संकट का असर विदेशी पूंजीनिवेश पर पड़ सकता है- कमलनाथ
वित्तीय संकट का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रपति बुश का एकता का संकल्प
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति खातमी द्वारा अनेक प्रमुख पश्चिमी नेताओं के साथ तेहरान में सम्मलेन की अध्यक्षता
पाकिस्तानी राष्ट्रपति की चीन यात्रा
भारतीय प्रधानमंत्री ने बढ़ती हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए कहा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन, काबुल में हुए हमले के मुद्दे उठाए
इराकी प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश सैनिकों से वापस जाने को कहा
ईरान इराकियों को अमेरिकी सैनिक समझौते के खिलाफ रिश्वत देने की कोशिश करता है- अमेरिका
भारतीय चंद्रयान का लक्ष्य चाँद के ऊर्जा भंडार की खोज
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की तिथि पर कोई फैसला नहीं
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना की हत्या के प्रयास में शामिल बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा मामलों पर बातचीत
पाकिस्तानी सैनिकों के हाथों ३४ उग्रवादी मारे गए
बैंकों की सहायता से विश्व के वित्त बाज़ारों में सुधार
संकटग्रस्त बैंकों को सहायता - शेयर बाज़ारों की स्थिति सुधरी
अफगानिस्तान में हिंसा से १४ तालिबान और दो असैनिक नागरिकों की मौत
हाल की इराकी हिंसा में 16 मारे गए
उत्तर कोरिया द्वारा राष्ट्र संघ निरीक्षकों को उत्तर कोरिया वापस आने की अनुमति
ईरान का एक सुधारवादी वर्ष 2009 के राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में होगा
रूस ने अंतरमहादेशीय मिसाइलों का परीक्षण किया
वर्ष २००८ के अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता अमरीकी प्रोफ़ेसर पाल क्रुगमन
ओबामा की आर्थिक योजना की रूपरेखा पेश करने की योजना
चीन ने 12 साल में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया
परमाणु समझौते पर अन्तिम मुहर