वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करने के लिए कहा

24/07/2008

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत को इस क्षेत्र में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए ।

Yousuf Raza Gilani comes out from his car to attend the first session of the national assembly in Islamabad, 17 Mar 2008
Yousuf Raza Gilani .
भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से टेलीफोन पर बात करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी ने कहा कि क्षेत्र में अशांति की मौजूदा स्थिति के कारण चरमपंथ से लड़ने के लिए ज्यादा सहयोग की जरूरत है । उन्होंने कहा कि दोनों देश इस समस्या के शिकार हैं ।

श्री गिलानी ने भारतीय प्रधानमंत्री को संसद में विश्वास मत जीतने पर बधाई देने के लिए फोन किया था ।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की टिप्पणियां उस समय आई हैं, जब भारतीय और अफगान अधिकारियों ने इस महीने के शुरू में अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का हाथ होने का आरोप लगाया था ।

श्री गिलानी ने भारतीय प्रधानमंत्री से कहा कि स्थिर अफगानिस्तान क्षेत्र के सभी देशों के सुरक्षा हित में है और वहां शांति तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
बिहार की बाढ़ राष्ट्रीय आपदा घोषित, केंद्र 1000 करोड़ रुपये, 1.25 लाख टन खाद्यान्न देगा
सेनेटर मकैन ने एक महिला राज्यपाल को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना जोडीदार चुना
उड़ीसा के कंधमाल क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील, केंद्र सीबीआई जांच के पक्ष में
प. बंगाल के शिंगूर में टाटा मोटर्स में काम बंद
अगले पाकिस्तानी राष्ट्रपति को गंभीर चुनौतियों का सामना करना होगा
ईरान ने अपने पास 4,000 न्यूक्लियर सेंट्रीफ्यूज़ होने का दावा किया
रूस ने जी-7 पर जॉर्जिया के मामले में पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने का आरोप लगाया
उड़ीसा में हिंसा जारी, सैंकड़ों लोगों का पलायन
डेमोक्रेटिक अधिवेशन बराक ओबामा के बहु-प्रतीक्षित भाषण के साथ समाप्त होगा
तिब्बती निर्वासितों ने काठमांडू में प्रदर्शन किया
एशिया में गरीबी नापने के लिए एशियाई विकास बैंक ने नए मानदंड बनाए
भारत के पर्यावरण संरक्षणवादी कीट-पतंगों के बढ़ते शिकार से चिंतित
आइये मिल कर सोचें: