वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलूर में सिलसिलेवार 9 बम-विस्फोटों में 2 मरे

25/07/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

Bomb squad personnel and sniffer dogs search site of blast near bus stand in Bangalore, 25 Jul 2008
Bomb squad personnel and sniffer dogs search site of blast near bus stand in Bangalore, 25 Jul 2008
दक्षिण भारत के बेंगलूरू शहर में आज दोपहर सिलसिलेवार 9 बम-विस्फोट हुए, जिनमें दो लोग मारे गए और करीब 12 लोग घायल हो गए । दो साल पहले यहां के प्रसिद्ध इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज पर आतंकवादी हमला हुआ था ।
गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने नई दिल्ली में बताया कि विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए ।

शहर के पुलिस आयुक्त शंकर बिदरी ने पत्रकारों को बताया कि चार विस्फोट होसुर रोड और माडीवाला के बीच हुए, तीन नयनदाहल्ली, विट्ठल माल्या रोड और रिचमॉन्ड सर्कल में हुए ।
दिन के 1.30 बजे और 1.45 बजे के बीच बम-विस्फोट अदूगोडी, माडीवाला, नयनदाहल्ली, मैसूर रोड, रिचमॉन्ड सर्कल, पंथर पाल्या और विट्ठल माल्या रोड पर हुए । बताया जाता है कि ये बम कम शक्तिशाली थे और शरणार्थी शिविरों के पास तथा सड़क किनारे छिपाए गए थे । श्री बदरी ने बताया कि केवल दो स्थानों पर फटे बम कम शक्तिशाली नहीं थे । पुलिस ने एक बम-विस्फोट के स्थल से जिलेटिन छड़ें बरामद की हैं ।

अभी तक किसी संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है । परंतु केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इन विस्फोटों के पीछे प्रतिबंधित सिमी संगठन के स्थानीय सदस्यों का हाथ होने का संदेह है और कम शक्तिशाली बम बनाने की विशेषज्ञता संभवतः पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैबा ने मुहैया कराई है ।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इन बम-विस्फोटों की कड़ी आलोचना की और लोगों से शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की । उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा भी की है ।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इन विस्फोटों की कड़ी आलोचना की है ।

प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और वामपंथी दलों ने बेंगलूर में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की भर्त्सना की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में असफल रही है । परंतु कांग्रेस ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया । पार्टी के प्रवक्ता शकिल अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादियों के प्रति नर्म नहीं है ।

पुलिस आयुक्त शंकर बिदरी ने निवासियों से अपना काम-काज सामान्य ढंग से जारी रखने की अपील की, लेकिन कई बम-विस्फोट होने की खबर फैलते ही ज्यादातर स्कूल और शॉपिंग मॉल बंद कर दिये गए ।

अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने भारत के दो सबसे बड़े महानगरों, नई दिल्ली और मुंबई में सतर्कता बढ़ा दी है । बेंगलूर भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और आउटसोर्सिंग तथा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र है । विश्व की ज्यादातर बड़ी सूचना तकनीक कंपनियों के कार्यालय यहां हैं ।
Bangalore, India map
Bangalore, India map

शुक्रवार को हुए विस्फोटों से करीब दो महीने पहले जयपुर में पर्यटक स्थलों और बाजारों तथा हिंदू मंदिरों के बाहर सात बम-विस्फोट किये गए थे, जो साइकिलों में लगाए गए थे । इन विस्फोटों में कम-से-कम 63 लोगों की मौत हो गई थी ।

भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में बेंगलूर में इस तरह की हिंसा कम होती है । परंतु दिसंबर, 2005 में बंदूकधारियों ने यहां के प्रसिद्ध इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के परिसर पर हमला करके एक प्रोफेसर को मार दिया था, जो यहां एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए थे ।

 

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय स्टॉक बाजार में सुधार, सूचकांक 11,000 के स्तर तक पहुंचा

  अन्य रिपोर्टें
वैश्विक आर्थिक संकट का असर विदेशी पूंजीनिवेश पर पड़ सकता है- कमलनाथ
वित्तीय संकट का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रपति बुश का एकता का संकल्प
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति खातमी द्वारा अनेक प्रमुख पश्चिमी नेताओं के साथ तेहरान में सम्मलेन की अध्यक्षता
पाकिस्तानी राष्ट्रपति की चीन यात्रा
भारतीय प्रधानमंत्री ने बढ़ती हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए कहा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन, काबुल में हुए हमले के मुद्दे उठाए
इराकी प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश सैनिकों से वापस जाने को कहा
ईरान इराकियों को अमेरिकी सैनिक समझौते के खिलाफ रिश्वत देने की कोशिश करता है- अमेरिका
भारतीय चंद्रयान का लक्ष्य चाँद के ऊर्जा भंडार की खोज
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की तिथि पर कोई फैसला नहीं
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना की हत्या के प्रयास में शामिल बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा मामलों पर बातचीत
पाकिस्तानी सैनिकों के हाथों ३४ उग्रवादी मारे गए
बैंकों की सहायता से विश्व के वित्त बाज़ारों में सुधार
संकटग्रस्त बैंकों को सहायता - शेयर बाज़ारों की स्थिति सुधरी
अफगानिस्तान में हिंसा से १४ तालिबान और दो असैनिक नागरिकों की मौत
हाल की इराकी हिंसा में 16 मारे गए
उत्तर कोरिया द्वारा राष्ट्र संघ निरीक्षकों को उत्तर कोरिया वापस आने की अनुमति
ईरान का एक सुधारवादी वर्ष 2009 के राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में होगा
रूस ने अंतरमहादेशीय मिसाइलों का परीक्षण किया
वर्ष २००८ के अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता अमरीकी प्रोफ़ेसर पाल क्रुगमन
ओबामा की आर्थिक योजना की रूपरेखा पेश करने की योजना
चीन ने 12 साल में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया
परमाणु समझौते पर अन्तिम मुहर