VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

11 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
एड्स के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई और तेज
05/08/2008

 

AIDS, special report, conference, Mexico City
AIDS, special report, conference, Mexico City
आर्थिक
मंदी और देश के भीतर बढ़ती ऊर्जा कीमतों से जूझने के बावजूद अमेरिका विदेशों में रहने वाले लोगों को मदद के प्रति वचनबद्ध है हाल में इसके और सबूत तब सामने आए, जब अमेरिकी सांसदों ने पूरी दुनिया में एचआईवी-एड्स के फैलाव को रोकने के लिए देश के अभियान को व्यापक बनाने के पक्ष में मतदान किया  

वर्ष 2003 से ही अमेरिका विदेशी सरकारों, समाज सेवा करने वाले समूहों और चिकित्सा क्लीनिकों को इस वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक एवं तकनीकी सहायता मुहैया करता रहा है इस वायरस की चपेट में पूरी दुनिया में करीब 3.3 करोड़ लोग गए हैं पीईपीएफएआर नामक इस अभियान में अब तक 15 अरब डॉलर खर्च किया जा चुका है इस पैसे का अधिकतर हिस्सा इस रोग से ग्रसित 17 लाख से अधिक लोगों के इलाज के लिए एंटीरेटरोवायरल दवाई खरीदने एवं उन्हें रोजमर्रे की चिकित्सा सहायता देने में खर्च किया जाता है  

इस सहायता के लिए जिन विशेष समूहों को चुना गया है, वे अमेरिकी महाद्वीप के हैती और गुयाना, एशिया के वियतनाम और सब-सहारा अफ्रीका के इथियोपिया, बोत्सवाना, नाइजीरिया और अन्य देशों के मरीज हैं अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्वीकृत योजना के तहत इस खर्च को अगले पांच साल में बढ़ा कर 40 अरब डॉलर कर दिया जाएगा इसके साथ ही मलेरिया और टीबी से लड़ने के कार्यक्रमों की संख्या भी बढ़ेगी इस बढ़े हुए पैसे से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका सबसे बड़ा दानकर्ता देश है और वह आने वाले कई सालों तक इस लड़ाई के प्रति वचनबद्ध रहेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा- पीईपीएफएआर अब तक के इतिहास में एक रोग से लड़ने के लिए समर्पित सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहल है यह अमेरिकी जनता की असाधारण दया एवं दरियादिली की भावना का सबूत है


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें