वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के पर्यावरण संरक्षणवादी कीट-पतंगों के बढ़ते शिकार से चिंतित

27/08/2008

 

'The Songs of Insects' is modeled on books written for birders
insect
दक्षिण एशिया के पर्यावरण संरक्षणवादियों ने कीट-पतंगों के बढ़ते हुए अवैध व्यापार पर चेतावनी दी है । नई दिल्ली से वी.ओ.ए. संवाददाता स्टीव हरमन अपनी रिपोर्ट में लिखते हैं कि गांव के किसी बच्चे से कुछ ही सिक्कों में कुछ  मूल्यवान कीट-पतंग खरीदे जा सकते हैं, जिन्हें विदेशों में बेच कर बड़ा धन कमाया जा सकता है ।

एशिया में चीतों, शेरों और गेंडों का शिकार तो एक ऐसी समस्या है, जिसे सभी जानते हैं । लेकिन अब पर्यावरणवादी छोटे जीव-जंतुओं को लेकर चिंतित हैं, जिन्हें अपराधी लोग पकड़ रहे हैं ।

इस इलाके के अनेक कीट-पतंगों को प्लास्टिक के चाबी के गुच्छों, पेपरवेट और ग्रीटिंग कार्ड में सजाने के लिए मारा जा रहा है । कुछ बीटल्स का सत एशिया और लैटिन अमेरिका के कुछ देशों में पारंपरिक दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है । कुछ कीट-पतंगों की दुर्लभ प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय अमीर संग्रहकर्ता हज़ारों डॉलर कीमत अदा कर सकते हैं ।

हालंकि इन कीट-पतंगों को अवैध रूप से पकड़ कर बेचने के कुछ ही आपराधिक मामले दर्ज होते हैं, लेकिन वन्य जीवन के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसका कुल कारोबार काफी बड़ा है । विश्लेषकों का कहना है कि तस्करों के पास हज़ारों किस्म के कीट-पतंग हो सकते हैं ।

वन्य जीवन व्यापार पर निगाह रखने वाले एक नेटवर्क, टीआरएएफएफआईसी के भारतीय संयोजक, खालिद पाशा का कहना है कि तितलियों और कीटों का अवैध कारोबार एक बड़ा व्यापार बनता जा रहा है ।

हाल ही में चेक रिपब्लिक के दो शोधकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद यह समस्या प्रकाश में आई है । इन वैज्ञानिकों का कहना है कि वे पश्चिम बंगाल के एक राष्ट्रीय उद्यान में खड़े थे, जब उन्हें दुर्लभ प्रजाति की सैंकड़ों तितलियों, बीटल्स और पतंगों के साथ पकड़ा गया ।

भारत के वन अधिकारियों का कहना है कि विदेशी शोध करने की आड़ में जैव चोरी के धंधे में लगे हुए हैं ।

हाल के वर्षों में जापानी, रूसी और फ्रांसीसी नागरिकों को नेपाल, सिक्किम और केरल से दुर्लभ प्रजाति के कीट-पतंगों लेते हुए पकड़ा गया है ।

इन कीट-पतंगों को बिना अनुमति के संग्रह करना गंभीर अपराध है और भारतीय कानून के तहत जेल की सजा भी हो सकती है । उस पर विडंबना यह है कि गांववालों को बड़े जीवों का शिकार न करने के बारे में तो पता है, लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं है कि कीट-पतंगों को पकड़ना भी गैर-कानूनी काम है, जो विदेशी तस्कर उनसे कराते हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
निर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा ने श्रीमती हिलरी क्लिंटन को विदेश मंत्री नामांकित किया  Video clip available

  अन्य रिपोर्टें
मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों से भारत की राजनीति में उथल पुथल
मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत-पाक संबंधों में तनाव बढ़ा
अमरीकी विदेश मंत्री कौंडोलीज़ा राइस - पाकिस्तान मुंबई आतंकवाद काण्ड में सहयोग करे
विश्व एड्स दिवस की बीसवीं जयंती :  एड्स बचाव संकल्प   
बैंकॉक हवाई अड्डे पर  घेराव के कारण थाई अर्थव्यवस्था क्षतिग्रस्त  
पाकिस्तान में आत्मघाती  हमला
अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमले में १० मरे  
इराक में बममारी - ३० मरे
अगले वर्ष विश्व की अर्थ व्यवस्था का विकास घट कर एक प्रतिशत रह जाएगाः राष्ट्रसंघ
मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों पर भारतीय अमेरीकियों की प्रतिक्रिया  Video clip available