 |
Former Nepalese rebel leader Maoist Pushpa Kamal Dahal, known as Prachanda, now Nepal's prime minister
|
नेपाल में एक नए प्रधान मंत्री का चुनाव और उनके द्वारा गठबंधन मंत्रिमंडल को
चुना जाना देश में परिवर्तन के तहत लोकतांत्रिक सरकार बनाने की दिशा में एक और
आशाजनक कदम है ।
नेपाल की संवैधानिक सभा ने भारी बहुमत से पुष्प कमल दहल को चुना, जिससे अप्रैल
में चुनावों के बाद हिमालयी देश में त्रिशंकु संसद बनने के कारण महीनों से जारी
गतिरोध खत्म हो गया ।. इस दरार को भरने में मदद करने के लिए, उन्होंने प्रमुख पार्टियों के
अधिकारियों को रक्षा, वित्त और विदेशी मामलों जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए
नामांकित करना शुरू किया । प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में चार छोटी पार्टियों
के प्रतिनिधि गठबंधन में शामिल होंगे ।
नई सरकार अब एक
नया संविधान बनाने का कठिन परंतु आवश्यक काम शुरू करेगी, जैसा कि 2006 के शांति
समझौते में कहा गया था, जिसकी वजह से देश में एक दशक से जारी विद्रोह खत्म हुआ था
। उसे अब जातीय और सामाजिक दरारें भरने की कोशिश भी करनी चाहिए और देश के समक्ष
मौजूद ऊर्जा और भोजन की चुनौतियों का सामना करने के लिए कदम उठाने चाहिए ।
अमेरिका नेपाल में शांति, लोकतंत्र, मानवाधिकारों और विकास का मजबूत समर्थन
जारी रखेगा और वह दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध बनाने की प्रतीक्षा कर रहा है
।