VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

24 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
स्वच्छ पानी- एक वैश्विक चुनौती
17/09/2008

 

विज्ञान, व्यापार, सरकार और शिक्षा जगत के 2,400 से ज्यादा विशेषज्ञों ने 17 से 23 अगस्त तक स्टॉकहोम, स्वीडेन में स्वच्छ जल और सफाई की बढ़ती हुई वैश्विक चुनौती पर चर्चा की ।

2 अरब 50 करोड़ लोगों की पहुंच पर्याप्त सफाई व्यवस्था तक नहीं है । हर साल दुनिया भर में खराब सफाई व्यवस्था के कारण 14 लाख बच्चों की मौत हो जाती है । श्री माइकेल मैक्लेन अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी, या यूएसएड के ग्लोबल वॉटर फॉर सस्टेनेबिलिटी या ग्लोज़ कार्यक्रम के निदेशक हैं । उन्होंने कहा कि स्टॉकहोम में इस सभा में सफाई व्यवस्था और सुरक्षित जल की आपूर्ति के बीच के अंतर पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया । उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने लोगों की पहुंच स्वच्छ पेय जल तक नहीं है, उनसे दोगुने लोगों की पहुंच पर्याप्त सफाई व्यवस्था तक नहीं है ।

श्री मैक्लेन ने कहा कि लाखों लोगों के लिए अपर्याप्त सफाई व्यवस्था जीवन और मरण का मामला है और यह जागरूक अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई की मांग करता है । डॉ. मैक्लेन ने कहा कि अमेरिकी सरकार दुनिया भर में, मुख्य रूप से यूएसएड कार्यक्रमों के जरिये, बहुत व्यवस्थित ढंग से पानी की आपूर्ति और स्वच्छता के लिए हर साल करोड़ों डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है । अमेरिकी सहायता का उद्देश्य सुविधाओं, तकनीकी क्षमता निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता, शिक्षा और प्रशासन के ढांचों को मजबूत करने के लिए निवेश करना है ।

एशिया में जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए यूएसएड ने हाल ही में दुनिया भर के प्रमुख जल विशेषज्ञों के गैर-सरकारी संगठन, इंटरनेशनल वॉटर एसोसियेशन और एशियाई विकास बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये थे । इस समझौते के तहत समूचे एशिया में जल संचालकों को प्रशिक्षित और शिक्षित करके सफाई व्यवस्था और स्वच्छ जल तक पहुंच में सुधार करने के लिए भागीदारी सुनिश्चित की  गई ।

लेकिन अमेरिका और कैरेबियन में जन-स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार करने के लिए रोग नियंत्रण केंद्रों के राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य केंद्र अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर जल सेवा प्रदाताओं को पेय जल प्रणालियों की विश्वसनीयता में सुधार करने के लिए मदद कर रहा है ।

यूएसएड के ग्लोबल डेवलपमेंट कॉमन्स के जरिये, जो विकास सहयोगियों के बीच संयुक्त कार्रवाई को बढ़ावा देने की रणनीति है और यूएसएड के ग्लोबल डेवलपमेंट कॉमन्स तथा ग्लोबल वॉटर फॉर सस्टेनेबिलिटी या ग्लोज़ के जरिये अमेरिकी सरकार दुनिया भर में सुरक्षित पेय जल, टिकाऊ जल संसाधन, पर्याप्त सफाई और स्वास्थ्य पारिस्थितिकी-प्रणालियां मुहैया कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रही है ।


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें