VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

10 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में कटौती
21/09/2008

 

Iraqi officials check some of the recovered stolen antiquities after they were displayed for media in Amman, Jordan (File)
Iraqi officials check some of the recovered stolen antiquities after they were displayed for media in Amman, Jordan (File)
इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार होने और हिंसा के स्तर में निरंतर गिरावट आने के कारण अमेरिका के लिए 2009 तक इराक में अपनी फौजों में करीब 8,000 सैनिकों की कटौती करना संभव हो गया है । राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा कि हालांकि इराक में शत्रु अब भी खतरनाक है, लेकिन हम अधिक आक्रामक हो गए हैं और इराकी फौजें नेतृत्व करने तथा लड़ाई जीतने में ज्यादा सक्षम होती जा रही हैं । उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप हम सफलता पर वापसी की नीति पर चल सके हैं और इराक में अमेरिकी लड़ाकू फौजों की संख्या कम कर सके हैं, क्योंकि जमीनी हालात लगातार सुधर रहे हैं ।

इस महीने के शुरू में राष्ट्रपति बुश ने अगले कुछ महीनों के दौरान 3,400 लड़ाकू सहायक कर्मचारियों को हटाने की घोषणा की थी । इन कर्मचारियों में हवाई इकाइयों, विस्फोटक तोपखाना दल, लड़ाकू और निर्माण अभियंत्रिकी इकाई, सैन्य पुलिस और साजो-सामान की सहायता देने वाली इकाइयों से संबद्ध सैनिक शामिल होंगे । नवंबर तक अनबर प्रांत में कार्यरत अमेरिकी मरीन कॉर्प्स की एक बटालियन को हटा लिया जाएगा और फरवरी में अमेरिकी सेना एक और लड़ाकू ब्रिगेड को हटा लेगी ।

राष्ट्रपति बुश ने कहा कि 1 सितंबर को इराकी फौजों ने अनबर प्रांत की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली । उन्होंने कहा कि अब इराकी फौजें अनबर में सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व कर रही हैं और अमेरिकी सैनिक निरीक्षण की भूमिका निभा रहे हैं । श्री बुश ने कहा कि इसका अर्थ है कि करीब 8,000 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक घर लौट आएंगे और उनके स्थान पर अन्य सैनिकों को भेजना नहीं पड़ेगा ।

सैनिकों की वापसी से अगले मार्च तक इराक में करीब 1.38 लाख अमेरिकी सैनिक रह जाएंगे, जबकि फिलहाल वहां लगभग 1.46 लाख सैनिक हैं । वृद्धि के दौरान इराक में अमेरिका के अधिकतम 1.60 लाख सैनिक थे ।

अमेरिका इराकी सरकार के साथ एक सामरिक प्रस्ताव समझौते पर बातचीत करता रहेगा, जिसमें अमेरिका और इराक के साझा राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा हित परिलक्षित होंगे । अमेरिका और इराक एक द्विपक्षीय समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं, जो इराक में राष्ट्र संघ द्वारा बहुराष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी के जनादेश की समाप्ति के बाद इराक में अमेरिकी रक्षा कर्मचारियों की मौजूदगी पर लागू होगा । ऐसे समझौते विदेशी फौजों पर कानूनी फैसलों से लेकर डाक सेवाओं और बहिर्गमन तथा प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे ज्यादा नियमित मुद्दों पर लागू होते हैं । अमेरिका के अन्य देशों के साथ इस तरह के 80 से ज्यादा समझौते   हैं ।

राष्ट्रपति बुश ने कहा कि हालांकि इराक में प्रगति अब भी नाजुक और परिवर्तनीय है, लेकिन अब लगता है कि जो लाभ हमने हासिल किये हैं, वे कुछ हद तक स्थायी रहेंगे ।


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें