अमेरिका राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद से ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद द्वारा इस्राइल को दी गई धमकी के मुद्दे को उठाने की मांग करेगा ।
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने बार-बार इस्राइल को दुनिया के नक्शे से मिटा देने का आह्वान किया है । 23 सितंबर को राष्ट्र संघ महासभा में दुनिया के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस्राइल पतन की राह पर है । उसका पतन तय है और इस्राइल और उसके समर्थकों ने जो दलदल खुद बनाया है, उससे उनके निकलने का कोई रास्ता नहीं है । नाजी दुष्प्रचार की भाषा की तरह ही श्री अहमदीनेजाद ने यह भी कहा कि यहूदीवाद को मानने वाले दुनिया की वित्तीय, मौद्रिक और राजनीतिक केंद्रों को लेकर धोखाधड़ी, जटिल एवं गुप्त तरीके से तिकड़म कर रहे हैं । द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वे नाजी ही 60 लाख से अधिक यहूदियों के कत्लेआम के लिए जिम्मेवार थे ।
26 सितंबर को राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद की एक बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा कि मैं नहीं मानती कि ईरान की पूरी जनता की सोच ऐसी है, लेकिन उनके राष्ट्रपति ने राष्ट्र संघ के एक दूसरे सदस्य के बारे में कहा है कि उसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाना चाहिए, उसे नष्ट कर देना चाहिए और उसका अस्तित्व नहीं रहना चाहिए । सुश्री राइस ने कहा कि इस तरह की बातों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा है कि सुरक्षा परिषद को इस मु्द्दे पर विचार के लिए एक बार फिर बैठक बुलानी चाहिए । उन्होंने कहा कि राष्ट्र संघ का एक सदस्य दूसरे सदस्य के बारे में इस तरह बात करे, उसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए ।
ईरान के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर गुस्सा जताने में सुश्री राइस अकेली नहीं थीं । जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रेंक-वॉल्टर स्टीनमीयर ने कहा कि इस बार अहमदीनेजाद का सामीवाद-विरोधी खुलेआम भाषण बर्दाश्त के काबिल हीं था और हम सबों को मिलकर उसकी निंदा करनी चाहिए । ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबेंड ने कहा कि अहमदीनेजाद ने खुलेआम चोट पहुंचाने वाला भाषण दिया है । हमें उसकी निंदा करनी चाहिए ।
एक साक्षात्कार में अमेरिकी विदेश मंत्री सुश्री राइस ने कहा कि अहमदीनेजाद जिस तरह से इस्राइल के बारे में बात करते हैं, उससे हमें वहां के शासन के चरित्र का पता चलता है । ईरान की सरकार की वजह से पूरी दुनिया के सामने खतरा उत्पन्न हो गया है । ईरान आतकंवाद की मदद कर रहा है, परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में जुटा है और वह पूरे मध्य-पूर्व में उथल-पुथल पैदा करने का प्रयास कर रहा है ।