US Assistant Secretary of State Richard Boucher, left, shakes hands with Pakistan's Interior Ministry chief Rehman Malik prior to their meeting in Islamabad, Pakistan
पाकिस्तान को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । उनमें प्रमुख है , लगातार बढ़ता उग्रवाद । पाकिस्तान की हाल की अपनी यात्रा में दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर ने कहा कि अमेरिका उग्रवादी खतरे को दूर करने के लिए पाकिस्तान सरकार की कड़ी कार्रवाई के पक्ष में है ।
तालिबान और अल - कायदा का पाकिस्तान पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है । इन संगठनों ने देश के भीतर अपने अभियान तेज कर दिये हैं । वे पाकिस्तान के शहरों में पहले से अधिक घातक हमले करते जा रहे हैं । इन हमलों में 20 सितंबर का हमला शामिल है । इस दिन ट्रक में विस्फोट के जरिये हमला किया गया था । इस हमले में इस्लामाबाद के मेरियट होटल में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी । पाकिस्तान ने इसके जवाब में उत्तर - पश्चिम इलाकों के कुछ हिस्सों में तालिबान और अल - कायदा के खिलाफ हवाई एवं जमीनी सैनिकों को तैनात कर दिया । उन्हें टैंकों और तोपों की मदद मिली ।
हाल के एक साक्षात्कार में अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कानी ने कहा - पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे के लिए हर संभावित विकल्पों को आजमाएगा । इसके तहत अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के क्षेत्रों में सुलह योग्य लोगों से संपर्क की योजना शामिल है । इस योजना के तहत हमारे क्षेत्र के दूर - दराज के कुछ सबसे कम विकसित क्षेत्रों में से एक में सामाजिक एवं आर्थिक विकास की पेशकश शामिल है । जीवन की मौजूदा शैली को स्वीकार नहीं करने वालों के खिलाफ सेना कदम भी उठाएगी । यह कार्रवाई वैसे लोगों के खिलाफ की जाएगी , जो जबरन दूसरों पर अपनी सोच थोपते हैं और हिंसा व आतंकवाद में लिप्त हैं ।
सहायक विदेश मंत्री बाउचर ने कहा कि पाकिस्तान में उग्रवाद आम पाकिस्तानियों की जीवन शैली को बदलने की कोशिश में हैं । पाकिस्तान के आम लोग अधिक आधुनिक जीवन जीना चाहते हैं , खुलकर जीना चाहते हैं और दुनिया के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह जीना चाहते हैं । अमेरिका एक फ्रंटियर कॉर्प्स को प्रशिक्षित में पाकिस्तान की मदद कर रहा है । फ्रंटियर कॉर्प्स एक अर्द्धसैनिक बल है , जो उग्रवाद का सामना करता है ।
श्री बाउचर ने कहा कि अंतिम लक्ष्य पाकिस्तान को आधुनिक बनाने की पाकिस्तानी सरकार के इरादे को ठोस करना है । इस योजना के जरिये देश की जीवन की मुख्य धारा में कबीलाई क्षेत्रों को जोड़ने की भी बात है ।